बीकानेर. 'सर्व मंगल मांगल्ये शिव सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते...Ó रविवार को देवी मंदिर दुर्गा माता की स्तुति गान से गूंज उठे। अवसर था देवी आराधना के पर्व नवरात्रा महोत्सव में घट स्थापना का। अब से शहर में नौ दिनों तक शक्ति की पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहेगा। पहले नवरात्रा के दिन शुभ मुहूर्त में घरों और देवी मंदिरों में घट की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उपवास का संकल्प लिया। मंदिरों में दुर्गा पाठ, मानस पाठ के धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। कई स्थनों पर रामलीला का मंचन शुरू हुआ।
श्रद्धालुओं ने लगाई धोक
करणी माता मंदिर (deshnok karni mata) में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाई। नागणेचीजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही दर्शनार्थियों की कतारें लगी। नत्थूसर गेट बाहर स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में पंडित नृसिंह व्यास, राजकुमार ने घट स्थापना की। इससे पूर्व देवी प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। शाम को आरती की गई। नत्थूसर गेट बाहर गायत्री माता मंदिर, अमरसिंहपुरा स्थित सोमारनाथ वैष्णो देवी मंदिर, करमीसर रोड स्थित सच्चीयाय माता मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, गायत्री शक्ति पीठ, सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना व शृंगार किया गया।
निकली शोभायात्रा
भगवती मंडल सेवा संस्थान की ओर से जयपुर रोड स्थित वैष्णव धाम के लिए शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भजनों की धुनों पर डांडिया नृत्य करते शामिल हुए। आयोजन से जुड़े सुनील ने बताया कि विभिन्न स्थानों से होते हुए शोभायात्रा जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम मंदिर पहुंची। यहां माता की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।





No comments:
Post a Comment