उदयपुर. maharaja agarsen jayanti अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की कड़ी में सोमवार को प्रवासी अग्रवाल समाज समिति agarwal samaj की ओर से आयोजित समारोह में बाल कवियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। दर्शकों की भीड़ ने बाल कवियों का मंच पर उत्साहवद्र्धन किया। मंच के माध्यम से बच्चों ने समाज को पर्यावरण एवं प्रकृति से प्रेम बनाए रखने की सीख दी। ज्वलंत विषय धारा 370 एवं कश्मीर समस्या, बचपन को निगलता मोबाइल विषयों पर बच्चों ने बेबाक राय दी। निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भी बच्चों ने समाज को आवश्यक संदेश दिए। बढ़ते बाजारवाद के बीच लुप्तफ प्राय: हो चुकी 'हेण्डमेड बधाई कार्डÓ में बच्चों ने हैप्पी दीपावली तथा टीचर्स डे थीम पर एक से बढ़कर एक शानदार बधाई कार्ड का निर्माण कर निर्णायकों को भी असमजंस में डाल दिया। उनकी प्रतिभा देखते की बनती थी। यह विषय उन्हें अचानक मौके पर ही मिले थे, फिर भी सारे साजो सामान से हर विषय पर विजेता बनने की चाह में लेस होकर आए थे।
प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी अग्रवाल महिला समिति की ओर से आयोज्य प्रतियोगिता के निर्णायक बीएल आमेटा, रश्मि भट्ट, आशा दाधीच एवं बेला रावत ने सटीक निर्णय से सभी को प्रफ्फुलित किया। maharaja agarsen jayanti प्रवक्ता नारायण अग्रवाल के अनुसार समारोह का शुभारंभ छत्रपति महाराज अग्रसेन भगवान की आराधना माल्यार्पण-अग्रगान, राष्ट्रगान के साथ प्रारम्भ हुआ। मुख्य जयंती संयोजक कैलाष चन्द्र गोयल, महासचिव राजेश अग्रवाल, संयोजक पुष्पलता तायल, मधु गर्ग, मनीषा गर्ग, मंजू अग्रवाल, शीला अग्रवाल, सोनाली बसंल, मनोरमा दानी एवं अन्य ने कार्यक्रमों में उपस्थिति दी।





No comments:
Post a Comment