नोखा.कस्बे में बढ़ रही चोरी की वारदातें रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। चोर पुलिस को ठेंगा दिखाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिए जा रहे हैं और पुलिस उन पर नकेल कसने में नाकामयाब हो रही है। पुलिस चोरों के गिरेबान तक पहुंच पाती, इससे पहले ही रविवार की रात फिर से दो दुकानों के ताले टूट गए। चोर यहां से हजारों रुपए की नगदी लेकर पार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने ताले टूटे देखे तो, उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थलों का मौका मुआयना किया और चोरी के बारे में जानकारी जुटाई।
दो दुकानों से ५३ हजार रुपए चोरीकस्बे में घंटाघर के पास रविवार रात को श्रीकृष्ण स्टोर के ताले तोड़कर चोर गल्ले में रखे करीब २० हजार रुपए की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को सुबह लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखे तो, इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। चोरी की बात पता चलते ही दुकान के सामने स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं कटला चौक में नाहटा मार्केट के सामने स्थित औसिंया साड़ी सेंटर के ताले तोड़कर चोर गल्ले में रखे ३३ हजार ७५० रुपए चोरी कर ले गए। दुकान मालिक गणेशमल पुत्र सूरजमल चौरडिय़ा ने बताया कि रविवार की शाम करीब ८ बजे उसका भाई संजय चौरडिय़ा दुकान मंगल करके घर गया था।
सोमवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर जाकर गल्ला संभाला, तो ३३ हजार ७५० रुपए गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के मामले में जानकारी जुटाई। वहीं चोरी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज कराई गई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरऔसिंया साड़ी सेंटर के संचालक गणेशमल चौरडिय़ा ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद पास में ही लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए, तो उसमें दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हैं। बाद में एक युवक दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसता हुआ दिखाई देता है। युवक ने सफेद शर्ट व काली पेंट पहनी हुई है। चोरी की वारदात को तड़के ४ बजकर ३८ मिनट पर अंजाम दिया गया। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी होने को लेकर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया।





No comments:
Post a Comment