श्रीकोलायत. गोविंदसर गांव में शनिवार सुबह विद्युत पोल से टकराने पर पिकअप में सवार दो जनों की मौत हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह पूर्व पार्षद रामूराम कालोड व लोक गायक पतराम सहित कई लोग पिकअप में सवार होकर रासीसर से अपने गांव गोविंदसर जा रहे थे। जब गडियाला फांटा स्थित गोशाला के निकट पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई।
गाड़ी के पोल से टकराने पर रामूराम व पतराम की मौके ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में सीताराम, पूनमचंद व सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिए। इस संबंध में शनिवार दरे शाम तक श्रीकोलायत थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। उधर, गांव में दो लोगों के मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कई घरों में चूल्हे नहीं जले तथा मंदिरों में सुबह की पूजा नहीं हुई।





No comments:
Post a Comment