Breaking News
recent

साल बीते नहीं हुए काम, अब फिर आ जाएंगे वोट मांगने

भीनमाल. वार्ड संख्या-7 की आबादी पुराने शहर में बसी हुई है। यहां के अधिकांश मोहल्ले गलिया व परकोटे में बसे है। वार्ड के बाशिन्दों का कहना है कि पांच साल में वार्ड में विकास कार्य तो हुए है, लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है। वार्ड में गंदे पानी की निकासी के नालियां बनी हुई, लेकिन नालियां का लेवल सहीं होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। गंदा पानी का जमीन में ही रिसाव होने से कई मकान जमीनदोज होने का खतरा है। वार्ड के हड्डियों के वास में पुराने खंडहर घरों की समस्या ज्वलंत है। बाशिन्दों का कहना है कि खण्डहर मकान कभी भी गिर सकते है। यहां के अधिकांश लोग विभिन्न महानगरों में व्यवसायरत है। ऐसे में पुराने खण्डहर मकानों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। दुकानदार सुरेश नागर का कहना है कि मालनियों के चौहट्टे पर पुराने जर्जर वृक्ष की समस्या है। वृक्ष की बड़ी टहनियां टूटने पर मकानों को बड़ी क्षति हो सकती है। रिंकु शर्मा का कहना है कि हड्डियों के वास में रोडलाइटें काफी समय से बंद है। यहां से भाजपा नेता श्याम बोहरा दूसरी बार पार्षद है।
यह है वार्ड का एरिया
वार्ड संख्या 7 का क्षेत्र मालनियों का चौहटा, कोरा वाली गली, जालवाला चौहटा, पुराना पोस्ट ऑफिस, माघ चौक, हड्डियों का वास, गणेश चौक, भण्डारियों की गली, नेहरू मार्केट, खारी रोड व देतरिया का चौहटा का एरिया शामिल है।
खंडहर मकानों की समस्या है
हड्डियों के वास में कई मकान खंडहर है। खंडहर मकान बारिश में गिरने की आशंंंंका रहती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। नालियों की लेवलिंग भी सहीं नहीं है। पार्षद ने काम तो करवाया है, लेकिन कई काम नहीं हो पाए है।
संतोष सोनी, युवा
जमींदोज हो रहे मकान
वार्ड के हड्डियों का वास में पानी की निकासी व नालियों के लेवलिंग की समस्या है। बरसात के पानी की समस्या के चलते कई मकान जमींदोज होने की आशंका है। कई मकान झुक गए है। हड्डियों के वास में रोडलाइट भी बंद रहती है।
नरेश शर्मा, नागरिक
टहनियों से हादसा की आशंका
मालनियों के चौहटे पर साल पुराने वृक्ष की विशाल टहनियां मकान व सड़क पर है। हवा व बारिश के दौरान टहनिया गिर सकती है। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसे हटाने की आवश्यकता है। गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
गवरीदेवी नागर, गृहिणी
नहीं मिली शौचालय की राशि
देतरियों का चौैहटा के बाशिन्दों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। मोहल्ले में बने गटर भी खाली करने के लिए पालिका का वाहन समय पर नहीं पहुंचता है।
दिनेश दवे नवीन, नागरिक
विकास कार्य करवाया है।
वार्ड में सीसी सड़क व नालियां बनाई है। वार्ड की अधिकांश आबादी गलियों में है। ऐसे में नालियों के लेवलिंग की समस्या रहती है। नेहरू मार्केट में भी शौचालय व मूत्रालय बनाएं है। वार्ड में खण्डहर भवनों को लेकर पालिका व संबंधितों को भी अवगत करवाया है। कुछ गलियों में सीसी सड़क का कार्य करवाया जा रहा है।
श्याम बोहरा, पार्षद.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.