बीकानेर. प्रदेश में बीकानेर संभाग सबसे अधिक गर्म रहा। संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी होने के कारण पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला बीकानेर गर्म रहा। यहां तापमान पिछले पांच दिनों से ४० डिग्री के आस-पास ही था, लेकिन अब तापमान ४१ डिग्री के पार पहुंच चुका है। इन दिनों पश्चिमी राजस्थान में पारा ४० डिग्री के पार होने से सूरज की तेज तपिश व उमस से लोग बेहाल है। पिछले चार दिनों से प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बीकानेर का रहा, लेकिन रविवार को हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट हुई। अब फिर से सोमवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपिश रही।
पूरे दिन चिलचिलाती धूप ने परेशान किया। चिलचिलाती धूप के चलते दस बजे के बाद सड़कों पर आवागमन भी धीमा रहा। जिससे तापमान में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दोपहर में हवाओं के नहीं चलने व आसमान साफ रहने से सूरज की तेज तपिश रही। दोपहर में मुंह पर कपड़ा, स्कार्फ व हेलमेट पहनने के बाद तेज धूप शरीर को भेदती रही। भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर एक से चार बजे तक घरों में ही दुबके रहे। शाम को हवाएं नहीं चलने से उमस ने काफी परेशान किया।
जिससे गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे है। इसी के चलते गर्मी फिर से अपने पूरे शबाब पर रही। आमतौर पर दस बजे खुलने वाले बाजारों में ग्राहकी शाम के एक-दो घंटे छोड़कर लोग खरीदारी करने निकलते है। दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिला तापमान
बीकानेर 41.1
श्रीगंगानगर 40.8
जैसलमेर 40.2
चुरू 40.0
बाड़मेर 38.6





No comments:
Post a Comment