Breaking News
recent

पॉलीथिन नहीं इको फ्रेंडली थैले अपनाएं, रेलवे ने चलाया अभियान

बीकानेर. रेलवे में दो अक्टूबर से सिंगल यूज(एकल प्रयोग) प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। इसको लेकर रेलवे में लोगों को जागरूक करने का अभियान चल रहा है। इसके तहत शनिवार को तीन से पांच बजे तक बीकानेर रेलवे स्‍टेशन पर पॉलीथिन के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही मोबाइल कंपनी के अधिकारी भी शामिल हुए।

लोगों से पॉलीथिन की थैलियों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई, साथ ही कपड़े या इको फ्रैंडली थैले उपयोग में लेने का सुझाव दिया गया।इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय डीएल मीणा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रेना, वाणिज्‍य निरीक्षक राजेन्‍द्र पाण्‍डे, स्टेशन अधीक्षक राजकुमार आदि मौजूद रहे।

सुजानदेसर गोचर में किया पौधरोपण

बीकानेर. सुजानदेसर में मीरा बाई धोरे के पीछे गोचर भूमि पर शनिवार को पौधरोपण किया गया। भागीरथ नंदिनी के मिलन गहलोत ने बताया कि सुबह से शाम तक पौधरोपण कार्यक्रम जारी रहा। आयोजन से जुड़ी उमा सुथार ने बताया कि शनिवार को करीब 200 पौधे लगाए गए हैं तथा पूरे सप्ताह यह कार्यक्रम जारी रहेगा। पौधरोपण का शुभारम्भ समाजसेवी नेमीचन्द गहलोत ने किया। शिक्षाविद् लक्ष्मी गुप्ता ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान सुजानदेसर स्थित सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ओम दैया, लक्ष्मी तंवर, संतोष देवी परिहार, मुमताज शेख, मेघराज गहलोत
, बंशी कच्छावा, मनु सेवग आदि ने सहयोग किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.