Breaking News
recent

सांसद ने शुरू किया जन जागरण का अनूठा तरीका

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद भाजपा देशभर में जन जागरण अभियान आज से शुरू कर रही है। जिसके तहत भाजपा के नेता गांव गांव जाकर आम जन को बताएगी कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद क्या बदलाव हुए और यह क्यों जरूरी था।
भाजपा के इसी जनजागरण अभियान के तहत ही जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने अलग तरह से अनुच्छेद 370 के हटने को लेकर जन जागरण शुरू करने की तैयारी की है। बोहरा अपने संसदीय क्षेत्र के गांवों,पंचायत क्षेत्रों में 370 पौधे लगा कर जन जागरण करेंगे। इसके साथ ही धारा 35 के हटने पर भी नेत्र चिकित्सा शिविरों में 35 आॅपरेशन किए 17 सितंबर तक किए जाएंगे। सांसद का कहना है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के क्या मायने हैं इसे लेकर आम जन में ज्यादा जानकारी नहीं है।
सांसद रामचरण बोहरा का कहना है कि 17 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है और जन्मदिन तक ये कार्यक्रम लगातार चलते रहेंगे। सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओं में खास संदेश देने के लिए यह पहल की गई है। ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण होने पर उनके संसदीय क्षेत्र के पर्यावरण में भी सुधार आएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.