Breaking News
recent

दुनिया में हिन्दू सबसे उदार कौम- महात्मा फैज खान

उदयपुर . go katha पूरे भारत की पैदल यात्रा पर निकले गोसेवक महात्मा मोहम्मद फैज खान ने गुरुवार को निम्बार्क संस्कृत महाविद्यालय में कहा कि पैदल चलने से ही वास्तविकता का ज्ञान होता है। इसीलिए सभी महापुरुष पैदल चले। मेरे साथ चल रहे अहिंसा रथ पर देवनागरी लिपि हिंदी में सुवचन लिखे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हिन्दू दुनिया की सबसे उदार कौम है, इसीलिए दुनिया के सबसे ज्यादा मस्जिद और चर्च अरब, इटली में नहीं होकर भारत में हैं। पारसी, यहूदी, बौद्ध, दलाई लामा सब यहां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जय श्रीराम कहने वालों ने गले लगाया। सनातन हिन्दू मंच ने मेरा स्वागत किया। भारत में कसाब का विरोध है, कलाम की विचारधारा हमेशा सम्मान पाती है। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कैंसर का अस्पताल बनना हमारी उपलब्धि नहीं है बल्कि समाज में बढ़ते कैंसर को लेकर एक चेतावनी है कि यूरिया, पेस्टिसाइड का इस्तेमाल बन्द करो, गाय व गोबर आधारित कृषि पुन: शुरू करो।
go katha कार्यक्रम में हिन्दू सनातन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्र शेखर, योगाचार्य विनोद औदीच्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कैलाश औदीच्य, विनय शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा संगीता शर्मा, पुष्कर सोनी, जिलाध्यक्ष अनुप औदीच्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी कपिल शर्मा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.