Breaking News
recent

चिदंबरम अर्थव्यवस्था पर चिंतित...कोर्ट ने दी चारपाई व शौचालय वाली सेल

---14 दिन के लिए जेल भेजा

---अब तिहाड़ में कटेंगे दिन

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम(P. Chidambram) ने कहा है कि वह सिर्फ अर्थव्यवस्था (Economy)को लेकर चिंतित(Worried) हैं। चिदंबरम ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मैं सिर्फ अर्थव्यस्था को लेकर चिंतित हूं। उन्होंने इससे पहले मंगलवार को 2019-20 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर पांच प्रतिशत रहने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर जमकर निशाना साधा था। आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले पर पूछे सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि पांच प्रतिशत....जीडीपी दर केवल पांच प्रतिशत है।

-तिहाड़ में शौचालय के साथ अलग सेल भी

मामले की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने चिदंबरम को तिहाड़(Tihar) जेल में एक चारपाई और शौचालय के साथ अलग सेल(Cell with Toilet) में रखने का निर्देश दिया, क्योंकि वह जेड़ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त हस्ती हैं। साथ ही उन्हें जेल में अपनी दवाइयों(Medicines) को ले जाने की इजाजत(Allow) भी दी।

-21 अगस्त ने सीबीआई हिरासत में

केंद्रीय जांच ब्यूरों (सीबीआई) ने दो दिन ही रिहासत समाप्त होने के बाद चिदंबरम को गुरुवार को दिल्ली की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्होंने 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। चिदंबरम 21 अगस्त की रात गिरफ्तार होने के बाद 15 दिन तक सीबीआई की हिरासत में गुजार चुके हैं।

-चिदंबरम को राजनीति का बनाया गया शिकार : कार्ति

लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पिता पी. चिदंबरम को राजनीतिक रूप से लक्षित किया गया है। कार्ति ने आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में भेजे जाने के फैसले टिप्पणी करते हुए कहा कि हम अपमानित महसूस नहीं करेंगे। हमें राजनीतिक रूप से लक्षित किया गया है। वह फासीवादी सरकार को खड़ा करने की कीमत चुका रहे हैं। अपमानित वह होते हैं, जो सवालों का जवाब नहीं देते हैं, जो सरकार की आलोचना नहीं कर सकते हैं। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। यह एक प्रक्रिया है, जिसके बारे में हमलोग पहले से तैयार थे और इस तरह की घटना गत वर्ष यह मेरे साथ हो चुकी है। हम लोग इस प्रक्रिया का सामना करेंगे। मुझे विश्वास है मेरे पिता शीघ्र घर लौटेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.