Breaking News
recent

जम्मू-कश्मीर में कम होने लगी पाबंदियां

-92 थाना क्षेत्रों में दिन में पाबंदी नहीं

-जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के 93 फीसदी इलाके में किसी प्रकार का निषेधाज्ञा आदेश लागू नहीं

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir) सरकार ने सोमवार को कहा कि कश्मीर के 92 थाना क्षेत्रों में दिन में किसी प्रकार की पाबंदी नहीं(No Restrictions) है जबकि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के 93 फीसदी इलाके में किसी प्रकार का निषेधाज्ञा आदेश नहीं(Normalcy) लागू है। सरकार के प्रवक्ता ने राज्य की स्थिति को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान प्रवक्ता ने कहा कि गत सप्ताह जारी 81 थाना क्षेत्रों में दिन के समय पाबंदी से छूट(Relaxation) को बढ़ाकर अब 92 थाना क्षेत्रों में कर दिया गया है। इसके साथ ही कश्मीर घाटी के 91 प्रतिशत इलाकों में दिन के समय लागू पाबंदियां हटा ली गई हैं, जबकि जम्मू एवं लद्दाख के किसी भी इलाके में दिन की पाबंदी नहीं है।

-घाटी में 26 हजार से अधिक लैंडलाइन बहाल

प्रवक्ता ने कश्मीर में लैंडलाइन की बहाली के बारे में कहा कि 95 एक्सचेंजों में से 29 और एक्सचेंजों को कार्यात्मक बनाया गया है और इसके साथ ही अब 76 एक्सचेंज ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि घाटी में 26,000 से अधिक लैंडलाइन को बहाल कर दिया गया है। सभी लैंडलाइन और मोबाइल फोन जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों में पूरी तरह बहाल हो चुके हैं।

-सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सामान्य

सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सामान्य होती जा रही है। प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में कर्मचारियों की अच्छी उपस्थिति के साथ काम काज हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी परिवहन बिना रुकावट के चल रहे हैं, जबकि सार्वजनिक परिवहन सड़कों पर लौट रहे हैं। इसके अलावा अंतर जिला निजी परिवहन भी अब उपलब्ध हैं। दैनिक आधार पर 300 ट्रकों के साथ फलों की ढुलाई बढ़ रही है। घाटी के बाहर 1.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक फलों को विभिन्न बिक्री ङ्क्षबदुओं पर भेजा गया है।

-घाटी में आवश्यक सेवाएं सामान्य

घाटी में सभी आवश्यक सेवाएं और अन्य विभाग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। घाटी में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, अस्पतालों में काम कर रहे हैं और अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हैं। प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 20 हजार इनडोर रोगियों समेत ढाई लाख आउटडोर मरीजों ने विभिन्न जिला अस्पतालों में इस दौरान अपना इलाज कराया। इसमें 200 गंभीर सर्जरी और 2,000 प्रसव के मामले भी सामने आये जिनका सफलतापूर्वक इलाज किया गया।

-आवाजाही और यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के लगभग एक महीने बाद भी यहां जन जीवन सामान्य नहीं हो पाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नागरिकों की आवाजाही और यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं है और कानून -व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई क्षेत्रों में चार से अधिक लोगोंं के एकत्र होने से रोकने के लिए धारा 144 लगा रखी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.