Breaking News
recent

दो हफ्तों के बाद पेट्रोल और डीजल हुए महंगे, आज इतने चुकाने होंगे आपको दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब एक पखवाड़े के बाद इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में इजाफा 26 अगस्त के बाद देखने को मिला है। जबकि डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी 24 अगस्त 2019 के बाद देखने को मिली है।

जानकारों की मानें तो बीच में क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने की वजह से यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.76, 74.49, 77.45 और 74.56 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

जानकारों की मानें तो अभी क्रूड ऑयल के दाम अस्थिर रह सकते हैं। वैसे चीन और अमरीका के बीच ट्रेड वॉर हल्का रह सकता है। लेकिन अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। आपको बता दें कि 26 अगस्त के बाद पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है।

डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.14, 67.55 और 68.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर दाम 68.32 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आखिरी बार डीजल के दाम में इजाफा 24 अगस्त को हुआ था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.