Breaking News
recent

इनके अनुशासन को देखकर रहा नहीं गया, सामूहिक सम्मान कर नवाजा

उदयपुर. scout-guide स्काउट्स एवं गाइड की गतिविधियां, उसका अनुशासन, त्याग, समर्पण की भावना व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह विचार मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय संघ के अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह छाबड़ा ने आज यहां द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकण्डरी स्कूल में आयोजित विशिष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए। कार्यकारणी अध्यक्ष डॉ. लोकेश जैन ने बताया कि स्काउट गाइड के प्रचार-प्रसार के लिए हम सभी को एक मंच पर आना होगा। सभी के प्रयासों से स्काउट के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर उर्मिला त्रिवेदी, सीओ छैल बिहारी, रेखा शर्मा, जगदीशचंद्र अरोड़ा (उपप्रधान), सुरेन्द्र रावल (सहायक जिला कमिश्नर), महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय दत्ता, धर्मपाल डूडी (विश्व विद्यालय प्रतिनिधि) व स्थानीय संघ सचिव सेम्यूल फ्रांसिस सहित कई अन्य मौजूद थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी भरत जोशी ने की।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। स्वागत व स्काउट प्रार्थना से समारोह का शुभारंभ हुआ।ं समारोह में 61 विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्काउटर व गाइडर व राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। स्काउट व गाइड्स में विशेष योगदान देने के लिए सम्मान स्वरूप श्रीफल, उपरना, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति प्रत्र से सम्मान हुआ। scout-guide अंत में सुरेंद्र रावल ने आभार जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.