उदयपुर. collector chaupal टीडी ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में शामिल जिला कलक्टर ने बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याएं सुनीं। पहले से रात्रि चौपाल में एकत्र ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर उनकी पीड़ा व्यक्त की।
गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चौपाल में गिर्वा उपखण्ड अधिकारी लोकबंधु, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेघराज मीणा, जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी, ग्राम पंचायत की सरपंच बसंती कटारा, समाजसेवी कालूराम कटारा, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित समस्त संबंधित विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।
चौपाल में हुई योजनाओं की ऑडिट
चौपाल में कलक्टर ने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया। उनको मिली सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों में मिले लाभ की पुष्टि की। बिजली कनेक्शन हो, चाहे नरेगा योजना में काम, राशन में मिले खाद्यान्न का मामला हो चाहे जमीन के पट्टों का आवंटन, हर एक प्रकरण में कलक्टर ने लाभार्थियों का नाम लेकर पुकारा। उनसे योजना के तहत मिले लाभ की पुष्टि की। कुछेक प्रकरणों में जहां लाभार्थियों ने योजना के तहत लाभ नहीं मिलने की जानकारी दी तो कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तलब किया। तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए लाभांवित करने के निर्देश दिए। मौके पर ही कलक्टर ने कई ग्रामीणों को भूमि के पट्टे भी वितरित किए।
विभागीय प्रगति का पूछा खाका
चौपाल में कलक्टर ने एवीवीएनएल, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, रसद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन तथा अन्य समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों से ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में प्रगति पूछी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रावधानों के बारे में भी बताया। इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
पानी निकासी के पुख्ता निर्देश
चौपाल में मौजूद क्षेत्रवासियों ने जिला कलक्टर के समक्ष बरसाती पानी निकासी की पीड़ा जताई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों के चलते यहां बरसात के दिनों में अधिक मात्रा में पानी भर गया है, जिससे आवागमन एवं रोजमर्रा के कार्यों में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलक्टर ने एनएचएआई के अधिकारियों को इस समस्या के त्वरित निस्तारण के साथ पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। कलक्टर ने अपने टीडी दौरे के तहत राजमार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चल रहे कार्योंं का भी निरीक्षण किया। प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। collector chaupal ये सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।





No comments:
Post a Comment