उदयपुर. 64वीं जिला स्तरीय जूडो/ कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर 17-19 वर्ष) का बुधवार को राबाउमावि अंबामाता में समापन हुआ। विद्यालय की प्राचार्या गौरी जामरानी ने बताया कि 4 दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 39 विद्यालयों के 395 विद्यार्थी खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। बतौर अतिथि पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, कांग्रेस महामंत्री सोमेश्वर मीणा, माध्यमिक कार्यालय अधीक्षक मांगीलाल मेनारिया, बीएस भंडारी, क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल, सचिव राजेश शर्मा, भानूप्रतापसिंह धायभाई ने अंडर 17 जूडो छात्र प्रतियोगिता में प्रथम रही राउमावि बलीचा, द्वितीय सेन्ट्रल एकेडमी सी.सै. स्कूल तथा जूडो छात्रा में राबाउमावि अंबामाता, द्वितीय राबाउमावि रेजीडेंसी को सम्मानित किया। वहीं अंडर 19 जूडो छात्र में राउमावि सविना व राउमावि वीरपुरा, छात्रा वर्ग में द्वितीय राबाउमावि अंबामाता व विद्या भवन, अंडर 17 छात्र कुश्ती में प्रथम व्यास एकेडमी स्कूल, द्वितीय फतह उमावि, अंडर १९ छात्र कुश्ती में प्रथम सोल्जर विद्यालय प्रथम, व द्वितीय राउमावि भैंसड़ाकलां को सम्मानित किया।
प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल के लिए चयनित
दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के दो खिलाडिय़ों का प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में चयन हुआ है। इसमें कक्षा नवमीं का छात्र कीर्तिवद्र्धनसिंह राठौड़ व छात्रा वर्ग में कक्षा नवमीं की ही लालित्या राठौड़ शामिल है। 9 सितम्बर तक कटक ओडि़शा में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा में खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।





No comments:
Post a Comment