उदयपुर. krishna puniya पद्मश्री, ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी और सार्दुलपुर विधायक डॉ कृष्णा पुनिया ने कहा कि भले ही लोकसभा चुनावों में प्रदेश में लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया हो, लेकिन आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी खुद के बोर्ड बनाएगी। प्रधान व जिला प्रमुख भी उनकी ही पार्टी के होंगे। मंगलवार को निजी कार्यक्रम के तहत उदयपुर आई पूनिया ने पत्रकारों से बातचीत में बहरोड़ प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इसमें गंभीरता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास से जुडे़ कार्यों में गैर जिम्मेदार रहने वाले व लापरवाह अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करेगी। सरकार ने 100 दिन के अंदर अपने वाले पूरे किए हैं।
पंचायत स्तर से तराशेंगे 'हीरे
पूनिया ने कहा कि सरकार ने खेलों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने की मंशा बनाई है। हर पंचायत पर खेल मैदान का सपना अब पूरा हो जाएगा। साथ ही ग्रामीण इलाकों में पारम्परिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौकेा मिलेगा। सरकार ने पुनिया के क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की घोषणा की है। krishna puniya निजी कार्यक्रम में आई पूनिया के साथ अन्तरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता गुरु द्रोणाचार्य व महाराणा प्रताप अवार्डी वीरेन्द्र पुनिया भी मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment