नई दिल्ली। pakistan : आर्थिक मोर्चे पर फेल पाकिस्तान देश में विदेशी निवेश लाने के लिए बेताब हो रहा है। इसके लिए वह विदेशी निवेशकों के सामने बेले डांस ( Belly Dance ) भी करवा रहा है और उन्हें निवेश के लिए मोहित करने की कोशिश कर रहा है। जम्मू—कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में महंगाई सिर चढ़ कर बोल रही है और वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान माली हालत हालत सुधारने के लिए अपने आका देशों से भी लगातार मदद मांग रहा है, लेकिन उसे आकाओं ने भी राहत नहीं दी है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान की जरूरतों को पूरा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ऐसे में अब तक ही रास्ता बचता है कि पाकिस्तान की माली हालत सुधारने के लिए विदेशी निवेश पाकिस्तान को मिले। इसके लिए पाकिस्तानी घटिया स्तर की हरकतों पर भी उतर रहा है। पाकिस्तान ने अजरबेजान में आयोजित निवेशकों के एक सम्मेलन में निवेशकों को लुभाने के लिए अपने यहां से बेले डांसर्स ( Belly Dance ) को भेजा ताकि निवेशकों को लुभाया जा सके। अब पाकिस्तान अपनी इन घटिया हरकतों से कितना सफल होगा, यह देखना अभी बाकी है।
अजरबेजान की राजधानी बाकू में पाकिस्तान की सरहद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, पेशावर ने एक निवेश सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में निवेशकों को लुभाने के लिए पाकिस्तान घटिया हरकत करते हुए स्टेज पर बेले डांसर्स को उतार दिया। पाकिस्तान की इस हरकत से वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। बेले डांसर्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है।





No comments:
Post a Comment