Breaking News
recent

देसूरी नाल : सडक़ हादसों में काल-कलवितों को नमन करने उमड़ेगा गोडवाड़-मेवाड़

देसूरी . देसूरी चारभुजा नाल में गत वर्षों में काल-कलवित हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए व सरकार की आंखें खोलने के लिए शनिवार को देसूरी नाल नवनिर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे देसूरी नाल के नागदेवता मंदिर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मारवाड़ और मेवाड़ क्षेत्र के लोगों सहित देसूरी नाल के हादसों में कालकलवित हुए लोगों के परिजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस दौरान हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद देसूरी नाल नवनिर्माण संघर्ष समिति की ओर गायों एवं कुत्तों को लापसी खिलाई जाएगी। साथ ही दिव्य आत्माओं के लिए दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को लेकर देसूरी नाल नवनिर्माण संघर्ष समिति के शक्तिसिंह सोलंकी संरक्षक, भंवरसिंह चौहान मारवाड़ अध्यक्ष, महेन्द्रसिंह दाता निवास देसूरी उपाध्यक्ष, किशनलाल पंचोली उपाध्यक्ष, रमेशचंद देवपुरा कोषाध्यक्ष, जगन्नाथसिंह सोलंकी झीलवाड़ा सचिव, पूसाराम चौधरी देसूरी सहसचिव, गोविन्द्रसिंह झीलवाड़ा प्रवक्ता, किशनलाल भंडारी प्रचारमंत्री सहित समिति के सदस्य द्वारा व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर संघर्ष समिति की ओर से विभिन्न जिम्मेदारी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित ग्रामीणों को दी गई है।
2007 में हो चुका है सबसे बड़ा हादसा
देसूरी चारभुजा नाल में 2007 में सबसे बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें करीब ८५ लोगों की जान गई थी। देसूरी चारभुजा नाल में हादसों को रोकने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसके कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं। 23 अगस्त को इसी मार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। जिसमें ट्रैक्टर के पलटने से एक वैन उसके नीचे दब गई। जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे ने मारवाड़ और मेवाड़ क्षेत्र के लोगों को हिलाकर रख दिया। अब दोनों क्षेत्र के लोगों ने मिलकर एक संघर्ष समिति का गठन कर देसूरी नाल के निर्माण की आवाज को बुलंद किया है।
श्रद्धांजलि और तर्पण कार्यक्रम किया जाएगा
देसूरी नाल में सडक़ हादसों में हुई मौतों की आत्मा शांति को लेकर 28 सितम्बर को देसूरी नाल में स्थित नागदेवता मंदिर पर श्रद्धांजलि और तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मारवाड़ व मेव$ाड़ क्षेत्र के लोग बडी संख्या में भाग लेंगे।
भंवरसिंह चौहान, अध्यक्ष, देसूरी नाल नवनिर्माण संघर्ष समिति



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.