अजमेर (Ajmer). अग्रसेन सर्किल चौराहे के निकट टीबी हॉस्पिटल (श्वास रोग) में मरीजों के साथ परिजन को संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मुख्य भवन के पीछे खुले नाले, गंदगी एवं कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालात तो यह है कि टीबी के मरीज बाहर खुले में कफ व पीक थूकते हैं वहीं बाहर पार्र्किंग स्थल के पास परिजन खुले में खाना खाते हैं एवं आराम करते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य पर प्रति कूल प्रभाव पड़ सकता है।
जवाहर लाल नेहरू अस्पताल (Jln Hospital)के टीबी अस्पताल में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही हैं। यहां अस्पताल भवन के पीछे कचरा फैला हुआ होने से ***** दिनभर मंडराते रहते हैं। साथ ही नाली खुली होने से गंदगी बाहर फैल रही है। हालात तो यह है कि पीछे क्वार्टर व लैब में काम करने वाले कार्मिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में सफाई करने के बाद कचरा पीछे डाल देने से दुर्गन्ध भी आती रहती है।
एआरटी सेन्टर में सीवरेज का पानी
एआरटी सेन्टर में सीवरेज का गंदा पानी भरने से एड्स रोगियों को उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं होने से बुधवार को भी सीवरेज का गंदा पानी एआरटी सेन्टर में फैलने से मरीजों व कार्मिकों में परेशानी आ गई।





No comments:
Post a Comment