Breaking News
recent

हर्षोल्लास से मनाया क्षमावाणी पर्व, श्रीजी का कलशाभिषेक किया

दौसा. जैन समाज के तत्वावधान में जिले में रविवार को क्षमावणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जैन मन्दिरों में विध्ीि विधान से पूजा अर्चना एवं शान्तिधारा की गई। शाम को श्रीजी के कलशाभिषेक हुए। श्रीजी की माला पहनाई गई। श्रीजी की सामूहिक आरती की गई।

Uttam kshama in Jain society

इसके बाद समाज की ओर से सामूहिक रूप से क्षमावाणी पर्व मनाया गया। धर्मावलम्बियों ने एक दूसरे विगत वर्षों में भूलवश हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। बड़ों को प्रणाम किया। लोगों ने देर रात तक घर-घर जाकर क्षमा याचना की। रिश्तेदारों एवं मित्रों से भी मोबाइल, फोन के जरिए जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी।


नांगल राजावतान . ग्राम पंचायत छारेडा स्थित दिगम्बर जैन मंदिर पर चले रहे दशलक्षण पर्व का समापन रविवार को क्षमावाणी के साथ हुआ। पर्व को लेकर शाम को भगवान कलाशभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में सभी सभी लोगों ने आपस में क्षमा याचना की गई। विरेन्द्र जैन, बाबूलाल लुहाडिय़ा, तारचंद जैन, महावीर जैन, दिनेश सौगानी, ऋषभ जैन, हंसा जैन आदि मौजूद थे।


प्राचीन जैन मंदिर पर मेला आज


दिगम्बर जैन मंदिर छारेडा के तत्वावधान में सोमवार को जौण गांव के पहाड़ी की तलहटी में स्थित प्राचीन जैन मदिर पर वार्षिक मेले का आयोजन होगा। मंदिर प्रबन्ध समिति अध्यक्ष प्रकाशचंद जैन ने बताया कि मेले में चौसठ सिद्धि विधान मय साज-बाज से होगा।


लालसोट. जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को क्षमावणी पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया। सुबह शहर के तीनों जैन मन्दिरो में विधि विधान से पूजा अर्चना एवं शान्तिधारा का आयोजन किया गया। शाम को चन्द्रप्रभू मन्दिर, शान्तिनाथ मन्दिर एवं जैन नसियां में श्रीजी के कलशाभिषेक कार्यक्रम आचार्य विवेक सागरससंघ के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। चन्द्रप्रभू मन्दिर में श्रीजी के कलश पंचामृत द्वारा किए गए। श्रीजी की सामूहिक आरती की गई।

जैन नसियां परिसर में समाज की ओर से सामूहिक रूप से क्षमावाणी पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती जसकौर मीना रही। उन्होंने कहा कि क्रोध को छोड़कर जीवन में क्षमा को सुशोभित करें। क्षमा व महक है जो स्वयं के साथ समाज में महकती है। जीवन में बैर की खाई नहीं क्षमा का भवन तैयार करें। आचार्य विवेक सागर ने भी क्षमावाणी के बारे में विचार व्यक्त किए। जैन धर्मावलम्बियों ने एक-दूसरे के सम्मुख गत वर्ष की गलतियों व भूलों की क्षमा मांगी। अपने से बड़ो को प्रणाम किया। समाज के लोगों ने देर रात तक घर-घर जाकर क्षमा याचना की। (नि.सं.)

मंडावर. कस्बे में रविवार को आदिनाथ दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में क्षमावाणी पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जैन समाज के जीतू जैन ने बताया कि कस्बे में रविवार को क्षमा वाणी पर्व पर विशाल रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। रथयात्रा के दौरान समाज के दर्जनों महिला व पुरुष बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे।

जीतू जैन ने बताया कि जैन धर्म की परंपरा के अनुसार क्षमा मांगने का दिन रविवार को मनाया गया। समाज के लोगों ने रथ यात्रा निकालकर लोगों को जियो और जीने दो का दिव्य संदेश दिया। इससे पूर्व रथयात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत हुआ। रथयात्रा का समाजसेवी अशोक नारेड़ा ने ठंडा पेय पिलाकर यात्रा का स्वागत किया । वहीं जैन समाज के लोगों द्वारा समाजसेवी अशोक नारेड़ा का साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पदम जैन, राकेश जैन, भौंरेलाल जैन, सुबोध जैन व सुशील जैन सहित दर्जनों महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

Uttam kshama in Jain society



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.