उदयपुर. science fair सांसा फाउण्डेशन के तत्वावधान में केंद्र सरकार के सभी रिसर्च एंड डवलपमेंट से जुड़े विभागों की होटल इंदर रेजीडेंसी में चल रही तीन दिवसीय विजन राजस्थान २०१९ प्रदर्शनी का तीसरे दिन गुरुवार को समापन हुआ। विज्ञान की आधुनिक खेाज एवं अविष्कार जानने की उत्सुकता के बीच विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शिरकत की। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडल की प्रस्तुति देने वाले संत पॉल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने पहला स्थान बनाया। वहीं अभिनव स्कूल इस दौड़ में दूसरे स्थान पर रहा। संस्था के एमएम भास्कर एवं आनन्दपाल ने बताया कि सरकारी योजनाओं और नीतियों को हाइलाइट करते हुए अंतरिक्ष अनुसंधान, दवा और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, मेगा प्रदर्शनी ने अपना मिशन पूरा किया। बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल गिर्वा प्रधान तखतसिंह व सुरेंद्र रावल ने पहला व दूसरा स्थान बनाने वाले स्कूलों के अलावा तीसरा स्थान बनाने वाले पब्लिक स्कूल व माउंट व्यू को सम्मानित किया। science fair कार्यक्रम में शिरकत करने वाले विद्यार्थियों ने उत्सुकता वश इस तरह के विकास व विज्ञान की खोजों को सार्वजनिक करने वाले आयोजनों के नियमित होने पर जोर दिया।





No comments:
Post a Comment