बाथरूम एक ऐसी जगह है जिसका नियमित रूप से साफ होना जरूरी होता है क्योंकि यहां की गंदगी आपको बीमार बना सकती है। बाथरूम को साफ करना एक मशक्कत भरा काम होता है। टाइल्स को रगडऩे से लेकर वॉस बेसिन की क्लीनिंग, शावर, हैंडशावर और टैप की क्लीनिंग काफी समय लेती है। लेकिन कुछ चीजों को अपनाकर आप अपनी मेहनत को थोड़ा कम कर सकते हैं।
वाइपर लगाएं: घर के सभी सदस्यों के लिए एक नियम बनाएं कि बाथरूम यूज करने के बाद हर व्यक्ति वाइपर लगाए। इससे आपको बाथरूम के फर्श को क्लीन रखने में मदद मिलेगी और पानी आदि से आपके डोरमेट या फर्श आदि खराब नहीं होंगे।
शावर कर्टेन: बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है तो शावर कर्टेन को हटाया भी जा सकता है क्योंकि इनमें देर तक पानी बना रहता है और गीले होने की वजह से यह मॉइश्चर क्रिएट करते हैं। साथ ही गंदगी भी इनमें चिपकती रहती है।
वॉसबेसि क्लीनिंग: अगर आप बाथरूम के मिरर में देखकर मेकअप करती हैं तो तैयार हो जाने के बाद एक बार नल चलाकर मेकअप डस्ट या अन्य नीचे गिरे पदार्थों को क्लीन कर दें क्योंकि बाद में इन्हें निकालना मुश्किल हो सकता है।
टाइल्स की सफाई: अगर नियमित रूप से टाइल्स पर से पानी को पोंछ दिया जाए तो उनकी चमक कभी खराब नहीं होती इसलिए अगर संभव हो तो एक सूखे कपड़े की मदद से टाइल्स को रोजाना पोंछ दें। क्लीनिंग के साथ-साथ इस बात का भी खयाल रखें कि जो भी चीज खत्म हो जाए जैसे कि शैंपू की बोतल या लिक्विड सोप उनको बाथरूम से निकाल दें। इससे भी आपका वॉशरूम क्लीन रहेगा। कैबिनेट मैनेज करें: घर में बड़े सदस्य तो चीजों को ठीक प्रकार से इस्तेमाल करना जानते हैं लेकिन बच्चे चीजों को ठीक प्रकार से मैनेज नहीं कर पाते। इसलिए बाथरूम की कैबिनेट में सामान को एक क्रम में रखें ताकि बच्चों को उन्हें निकालने में कोई दिक्कत न हो।





No comments:
Post a Comment