बीकानेर/नाल. नाल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को ओवरब्रिज के पास एक एम्बुलेंस और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार व एम्बुलेंस चालक को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर नाल थाने से हवलदार रामदेव मौके पर पहुंचे।
नाल पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस बीकानेर की तरफ आ रही थी जबकि बाइक नाल की तरफ जा रही थी। बाइक सवार ने गलत साइड में आकर एम्बुलेंस से भिड़ गई, जिससे बाइक सवार जेगला निवासी महीराम (५७) एवं एम्बुलेंस चालक गांधी कॉलोनी नरेन्द्र भवन के पीछे रहने वाला शक्ति सिंह पुत्र सार्दुलसिंह घायल हो गया। दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। इस संबंध में देररात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।





No comments:
Post a Comment