अजमेर. शहर में क्रिश्चियनगंज थाना अन्तर्गत एक-एक कमरे में चल रहीं हरिभाऊ उपाध्याय तथा जनाना अस्पताल की पुलिस चौकी (Police posts )को जल्द ही खुद के भवनों में संचालित किया जाएगा। जिला पुलिस ने इसकी कवायद शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने अजमेर विकास प्राधिकण को पत्र लिखकर इन पुलिस चौकियों के लिए नि:शुल्क जमीन आवंटन की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज के अधीन संचालित पुलिस चौकी हरिभाऊ उपाध्याय जो वर्तमान में प्राइवेट बस स्टैंड के एक कमरे में संचालित है। यह हाल जनाना पुलिस चौकी का भी है। दोनो चौकी क्षेत्र में जनसंख्या के बढ़ते घनत्व/ जनाना अस्पताल में आने वाले रोगियों की संख्या के कारण अपराधों में हुई वृद्धि पर प्रभावी अंकुल लगाए जाने के लिए इन चौकियों का प्रशासनिक भवन बनाया जाना आवश्यक है। दोनो चौकियों पर स्वीकृत नफरी के अनुरूप पुलिस स्टाफ लगाया जा सके।
लगा रहता है ताला
हरिभाऊ उपाध्याय नगर के दाहरसेन स्मारक में संचालित पुलिस चौकी पर अक्सर ताला लटका रहता है। पिछले दिनों चौकी से 30 मीटर दूर मंदिर में चोरी हो गई। इस क्षेत्र में प्राइवेट बस स्टैड होने से बाहरी लोगों की आवाजाही रहती है। चोरी आदि की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
सैकड़ों मरीज,गिनती के पुलिसकर्मी
जनाना अस्पताल में एक कमरे में पुलिस चौकी संचालन हो रहा है। यहां प्रतिदिन मरीजों सहित सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। जबकि पुलिसचौकी में एक-दो की संख्या में पुलिसकर्मी ड्यूटी देते हैं। अस्पताल में आए दिन ब"ाा चोरी की घटनाएं ,मारपीट व अन्य विवाद सामने आते हैं। पास ही नागौ-सीकर अजमेर हाईवे भी है।
शहर में यहां भी एक कमरे में चल रही हैं पुलिस चौकियां
शहर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर, जनाना अस्पताल के अलावा कई अन्य थानों की पुलिस चौकियां भी एक कमरे में संचालित हैं। इनमें रामगंज पुलिस चौकी, आदर्श नगर पुलिस चौकी, आगरा गेट पुलिस चौकी,दिल्ली गेट पुलिस चौकी संचालन भी एक कमरे में हो रहा है। कई पुलिस चौकिंया तो किराए के भवनों में भी चल रही हैं।
read more: अजमेर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से जा टकराई निजी बस, 8 लोगों की मौत, 20 घायल





No comments:
Post a Comment