Breaking News
recent

इस ग्राम पंचायत में नल का दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं मेनार के लोग

उदयपुर/ मेनार. udaipur phed जल शुद्धि का दावा करने वाला जलदाय विभाग क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मटमैला और हाइजीन युक्त पानी परोस रहा है। इसके सेवन से लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। बीते दिनों के दौरान पेट रोगियों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
अब तक की जानकारी के मुताबिक खुले कुएं में गिर रहा तालाब का पानी बिना ट्रीटमेंट हुए सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। बारिश में गंदे पानी की समस्या प्रतिदिन बढ़ रही है। दूसरी ओर ब्रह्मसागर पाल के निचले हिस्से में बने हुए खुले कुआं चारों ओर से गंदगी से अटा पड़ा है। बावजूद इसके लापरवाही बरतते हुए विभाग इस पानी की सप्लाई कर रहा है। लगातार बीमारियों के बीच लोगों ने एहतियात बरतते हुए विभागीय सप्लाई वाले पानी का पीने में उपयोग नहीं कर रहे हैं। सिर्फ नहाने में इसका उपयोग हो रहा है। फिलहाल जलदाय की टंकी से थंब चौक, वाना का रास्ता, मोक्ष मार्ग, मन्द्रवत घाटी, ठाकोर्ट दावतों का मोहल्ला एवं निचली पोल, उदावतों का मोहल्ला, मुख्य सड़क मार्ग, धण्ड तालाब से थम्भ चौक में सीधे ओपनवेल से सप्लाई हो रही है।

तीन माह से नहीं डाला ब्लीचिंग पाउडर
नल सप्लाई के लिए मुख्य स्त्रोत पानी की टंकी को तालाब के अंदर डूब क्षेत्र में आ चुके ओपनवेल से भरा जा रहा है। तालाब से आने वाले सीधे पानी की जानकारी के बाद भी विभाग स्तर पर पानी के ट्रीटमेंट को लेकर लाल दवा, ब्लीचिंग पाउडर सहित अन्य एहतियात नहीं बरते जा रहे।

बढ़ गई बीमारियां
जलापूर्ति के नाम पर वितरित गंदे पानी से कस्बे में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट की बीमारी जैसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द , हाथ पैर दर्द सहित सर्दी, जुकाम के मरीजों का आउटडोर भी बढऩे लगा है। औसत 140 से 150 मरीज चिकित्सालय जा रहे हैं। लेकिन, इस माह रोगियों की यह संख्या दो सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

एक कर्मचारी, 4 दिन में जलापूर्ति
मेनार में 3 ओपन वेल का पानी एक टंकी में पहुंचाया जाता है। इस व्यवस्था एवं जलापूर्ति कार्य के लिए एक कर्मचारी लगाया हुआ है। अधिकांश इलाकों में 24 घंटे की जगह 4 दिन में जलापूर्ति हो रही है। कनिष्ठ व सहायक अभियंता ने गांवों की जलापूर्ति ठेकेदार के भरोसे छोड़ रखी है। गौरतलब है कि क्षेत्र के कुएं वर्षों से खुले पड़े हैं। ग्रामीणों ने इसे ढकने की मांग की है।

गंदगी का अंबार
दोनों तालाब भरे होने के बाद भी जलापूर्ति नियमित नहीं हो रही। तालाब किनारे ओपन वेल से दूषित पानी सीधे गिर रहा है। समीप में गंदगी का अंबार है। इसे ढकवाने का भी प्रयास नहीं हुआ है।
प्रकाश चन्द्र लुणावत, ग्रामीण, ग्राम पंचायत मेनार

बढ़ गए मरीज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। ओपीडी भी बढ़ा है। वर्तमान में रोगियों का आंकड़ा २ सौ के करीब है।
डॉ. अर्चना डोडियार, चिकित्साधिकारी, सीएचसी, मेनार

72 घंटे में सप्लाई
नियमित विभागीय कर्मचारी के अलावा दो मजदूर भी कार्य के लिए लगे हुए हैं। 72 घंटे में नियमित सप्लाई हो रही है। पेयजल सुधार को लेकर टंकी निर्माण और कुओं को ढकने के लिए प्रस्ताव बना रहे हैं। udaipur phed समस्या का समाधान होगा।
लक्ष्मी लाल गोगिया, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.