दौसा. पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द पर शोषण का आरोप लगाने वाली लॉ कॉलेज की छात्रा को यूपी पुलिस के दौसा जिले के मेहंदीपुरबालाजी से बरामद करने के बाद दौसा जिला पुलिस हरकत में आ गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को मेहन्दीपुरबालाजी थाना पुलिस ने छात्रा के रुकने वाली धर्मशाला के बारे में जानकारी ली। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा ने उसका साथी संजय के साथ धर्मशाला में कमरा बुक कराया था। वे 29 अगस्त को ही मेहंदीपुरबालाजी धर्मशाला पहुंच गए थे। ठहरने के लिए छात्रा के साथी ने ही अपनी आईडी धर्मशाला में जमा कराई थी।
Former Union Minister Swami Chinmayanand Case
थाने के एएसआई रामचरण ने बताया कि छात्रा व उसका साथी मेहंदीपुरबालाजी की एक यात्री निवास धर्मशाला में 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे पहुंच गए थे। छात्रा ने उसके साथी युवक की आईडी बताकर धर्मशाला में कमरा बुक कराया था। आईडी भी छात्रा की नहीं दी थी।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिलसिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जानकारी ली गई है।
हालांकि गत दिवस यूपी पुलिस की ओर से छात्रा की बरामदगी की गोपनीय कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी स्थानीय जिला पुलिस को नहीं दी गई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस शनिवार को धर्मशाला पहुंची और जानकारी जुटाई। गौरतलब है कि छात्रा को पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया था। इस पर कोर्ट ने अपने रजिस्ट्री को निर्देश दिए थे कि वह छात्रा के चार दिन दिल्ली में रुकने का इंतजाम करे।
रजिस्टर का पेज भी फाड़ कर ले गई पुलिस
छात्रा की बरामदगी की कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि यूपी पुलिस ने कोई सबूत छोडऩा तक मुनासिब नहीं समझा। मेहंदीपुर थाना पुलिस ने बताया कि जिस रजिस्टर में एंट्री होती है, उसका वह पेज भी यूपी पुलिस फाड़ कर ले गई, जिसमें दोनों के नाम पते मौजूद थे। हालांकि धर्मशाला में रजिस्टर के पन्ने की फोटो कॉपी से उनके ठहरने की अधिकृत पुष्टि हो गई।
Former Union Minister Swami Chinmayanand Case





No comments:
Post a Comment