Breaking News
recent

पांच लोगों की गलतफहमी में ग्रामीणों ने की पिटाई

बीकानेर. महाजन. मोखमपुरा गांव के पास ढाणियों में भीख मांग रहे पांच साधु वेशधारी लोगों की शुक्रवार को ग्रामीणों ने गलतफहमी में जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने पांचों लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले को लेकर सर्व सेवा संस्थान लूणकरनसर के सचिव भानुप्रताप सिंह शेखावत ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मोखमपुरा के पास ढाणियों में पंाच साधु वेशधारी लोग भीख मांग रहे थे।

इसी दौरान एक ढाणी में प्रवेश किया तो अकेली महिला इनको देखकर डर गई व भाग गई। महिला ने जब अपने परिजनों को साधुओं के बारे में बताया तो परिजन मौके पर पहुंचे व पांचों साधुओं की आनन-फानन में जमकर धुनाई कर दी।

बाद में पांचों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पांचों ने अपने नाम कालूनाथ, मोहननाथ, जगदीश, जेठनाथ व रूमालनाथ निवासी छतरगढ़ बताया। पांचों ने बताया कि ग्रामीणों ने बेवजह मारपीट की है। पुलिस ने पांचों को धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले को लेकर सर्व सेवा संस्थान लूणकरनसर के सचिव ने आपत्ति जताते हुए बताया कि पुलिस ने भीख मांग रहे पांच लोगों के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही की है। जबकि ये पांचों कोई चोर-उचक्के नहीं है। इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.