बीकानेर. पशुओं से मनुष्यों में पहुंच रहे रोग की प्रभावी रोकथाम के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिले में ब्रुसेलोसिस रोगी लगातार सामने आ रहे हैं। पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक रोगी जांच में ब्रुसेलोसिस पॉजिटिव पाया गया है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार श्रीकोलायत के राणेरी गांव के ५८ वर्षीय रोगी की जांच में ब्रुसेलोसिस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक ब्रुसेलोसिस के १५ रोगी सामने आ चुके है। इनमें खाजूवाल क्षेत्र से ५, श्रीकोलायत क्षेत्र से ३, नोखा, लूणकरनसर व डूंगरगढ़ क्षेत्र से दो-दो व बीकानेर शहरी क्षेत्र से एक रोगी शामिल है। वहीं डूंगरगढ़ क्षेत्र से स्क्रब टायफस का भी रोगी सामने आ चुका है।
मेडिकल टीम करेगी सर्वे
राणेरी क्षेत्र में ब्रुसेलोसिस रोगी (brucellosis patient in bikaner) के सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम क्षेत्र में सर्वे कर आइईसी गतिविधियां करेगी। डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. इन्दिरा प्रभाकर ने श्रीकोलायत बीसीएमओ को इस संबंध में निर्देश जारी किए है। डॉ. प्रभाकर ने पशुपालन विभाग से सांमजस्य स्थापित कर प्रभावित क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण करवाने को कहा है। वहीं पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय रोग निदान केन्द्र की ओर से क्षेत्र में पशुओं के दूध व रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी। केन्द्र के उपनिदेशक मो. असलम ने बताया कि केन्द्र की ओर से नमूने लिए जाएंगे।





No comments:
Post a Comment