Breaking News
recent

अब एस्ट्रोटर्फ मैदान में फ्लड लाइट की रोशनी में होंगे हॉकी के मुकाबले

अजमेर. चन्दवरदायी नगर स्टेडियम में बने एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में अब दिन के अलावा रात्रि में भी मैच हो सकेंगे। यह राज्य का पहला एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान होगा जो फ्लड लाइट सुविधा से युक्त होगा। प्रदेश में जयपुर मे बाद अजमेर में दूसरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान है। उदयपुर में एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है। अजमेर का हॉकी मैदान राज्य का पहला मैदान होगा जहां फ्लड लाइट की रोशनी में हॉकी के मुकाबले होंगे। अजमेर में स्मार्ट सिटी के तहत मैदान में फ्लड लाइट लगाई जाएगी। स्मार्ट सिटी चेयरमैन के निर्देश पर एडीए ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस पर ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव
फ्लड लाइट की रोशनी में हॉकी मैच होने से खिलाडिय़ों को अन्तराष्ट्रीय अनुभव मिलेगा। खिलाडिय़ों को अभ्यास के लिए धूप में कड़ी मेहनत कहते हुए पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। फ्लड लाइट की रोशनी में खिलाड़ी रात्रि में अभ्यास कर सकेंगे।

बनेगा मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम

चंदवरदाई स्टेडियम के हॉकी मैदान के पास ही खाली जमीन पर मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम बनाएगा। इसमें बास्केटबॉल, टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन सहित अन्य इंडोर गेम होंगे। इस पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अभी केवल पटेल मैदान में ही इंडोर स्टेडियम है

बनेंगे इन खेलों के नए कोर्ट
मौजूदा बॉलीबॉल कोर्ट के पास ही दो अतिरिक्त बॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो टेनिस कोर्ट तथा बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाए जाएंगे। ये सिंथेटिक कोर्ट होंगे।

वॉकिंग टै्रक
खेद मैदान में सुबह-शाम घूमने के लिए आने वाले लोगों को जल्द ही वॉकिंग ट्रेक की सुविधा मिलेगी। क्रिकेट ग्राउंट बाउंड्री के चारो तरफ वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा।

स्वीमिंगपूल भी बनेगा

चन्दवरदायी नगर स्टेडियम में जल्द ही स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। इस पर 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें इसमें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी, स्वीमिंग पूल अत्याधुनिक पद्धति से बनाया जाएगा।

प्रवेश के लिए एक और गेट बनेगा
चन्दवरदायी स्टेडियम में प्रवेश के लिए तारागढ़ रोड पर एक और प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। यह द्वार हॉकी स्टेडियम व इंडोर स्टेडियम के उपयोग के लिए होगा। हॉकी मैदान के पीछे खाली पड़ी भूमि पर सुरक्षा की दृष्टि से एडीए बाउंड्रीवाल का निर्माण करेगा। चंदवरदायी स्टेडियम के कच्चे नाले को पक्का करते हुए इस पर पार्र्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

ओलम्पिक साइज होगा स्वीमिंग पूल
चन्दवरदायी नगर स्टेडियम में ओलम्पिक साइज ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। ओलम्पिक साइज स्वीमिंग पूल 50 मीटर लम्बर तथा 25 मीटर चौड़ा होगा इसकी गहराई 3 से 7 फीट तक बढ़ाई जा सकेगी। इसके निर्माण पर 11 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण पर 4 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.