Breaking News
recent

विधायक तक पहुंचा फोरेस्टर व वनकर्मी से मारपीट का मामला

सवाईमाधोपुर. रणथंभौर दुर्ग के नीचे गत दिनों एक ग्रामीण के साथ हुई मारपीट का मामला शुक्रवार को विधायक दानिश अबरार के पास पहुंचा। इस दौरान खिलचीपुर के ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर संबंधित फोरेस्टर व वनकर्मी को हटाने की मांग की।

ये था मामला
कांग्रेस नेता छुटटन लाल मीणा, राजमल मीणा, नरेश गुर्जर, नारायण आदि ने बताया कि शेरपुर निवासी बत्ती लाल माली 25 अगस्त को रणथंभौर दुर्ग के नीचे बंदरों को चने व केले खिला रहा था। इस दौरान वहां आए फोरेस्टर व वनकर्मी उसको पकड़कर कमरे में ले गए और मारपीट की। कई घंटों तक कमरे में बंद रखने के बाद उसे छोड़ा। इस मामले में उन्होंने संबंधित फोरेस्टर व वनकर्मी को जोगीमहल से हटाकर अन्यत्र लगाने की मांग की।


बिजली-पानी की भी बताई समस्या

बिजली, पानी व सड़क सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीण स्थानीय विधायक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक से पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की।


जटवाड़ा कला में पेयजल समस्या
यहां जटवाड़ा कला से आई महिलाओं ने पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल सप्लाई का जिम्मा पूर्व में ग्राम पंचायत पर था। लेकिन कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत ने इस जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए हाथ खड़े कर दिए। गांव में पेयजल सप्लाई का कार्य करने वाले कार्मिक को ग्राम पंचायत की ओर से हटाने से गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया। उन्होंने विधायक से गांव में पेयजल सप्लाई व्यवस्था को पूर्व की भांति यथावत सुचारू कराने की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.