Breaking News
recent

विद्यार्थियों की जान पर रहता है खतरा, बाइपास निर्माण को लेकर जिम्मेदार मौन

नाडोल निप्र. कस्बे के मध्य से गुजरने वाले राज्यकृत मार्ग पर मकान होने के साथ ही दो विद्यालय स्थित हैं। जिनको गेट रोड के बिल्कुल लगता हुआ ही है। छुट्टी के समय या विद्यालय खुलने के समय यहां हर पल हादसे की आशंका रहती है। कस्बेवासी कस्बे में राज्यमार्ग पर लगते जाम से छुटकारा पाने के लिए लम्बित बाइपास निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसी मार्ग पर रहवासी मकान, व्यवसायिक काम्प्लेक्स व मुख्य बस स्टैंड के दोनों तरफ विद्यालय होने के कारण अभिभावक हमेशा चिंतित रहते हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय व राजकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 नाडोल के मुख्य बस स्टैंड के पास से गुजरने वाले राज्य कृत मार्ग पर ही बनी हुई है। इन दोनों विद्यालय के मुख्य दरवाजा राज्यकृत मार्ग पर ही खुलता है। इससे कस्बे में कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा रहता है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल के गेट व राजमार्ग के बीच की दूरी मात्र 5 फ ीट भी नहीं होने के कारण बच्चों के साथ कोई भी हादसा हो सकता है। बालिका विद्यालय के छात्रों के अभिभावकों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री को मेल द्वारा नाडोल से लम्बित बाइपास का निर्माण कार्य शुरू करवाने की गुहार लगाई है।

हमेशा चिंता रहती है
स्टेट हाईवे स्कूल के मुख्य दरवाजे के पास से गुजरने के कारण अभिभावक के साथ स्कूल स्टाफ भी चिंतित रहता है। स्कूल की छुट्टी होने पर स्टाफ को गेट के पास खड़ा रहकर छात्राओं को सडक़ पार करवाते हैं। जिससे कोई हादसा नहीं हो।
भीखसिंह सोलंकी, प्रधानाध्यापक, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, नाडोल

यातायात दबाव अधिक है
विद्यालय बिल्कुल राज्यकृत मार्ग पर होने के कारण हर वक्त हादसे की चिंता रहती है। बस स्टैंड व राजकृत मार्ग पर यातायात का दबाव भी अधिक रहता है, इसलिए कस्बे के बाहर से बाइपास होना बहुत जरूरी है।
हनसा राम, प्रधानाध्यापक, राजकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय, नाडोल

जिम्मेदार इस ओर ध्यान दें
स्टेट हाइवे पर दो विद्यालय होने के कारण हादसा होने का डर रहता है। स्थानीय प्रशासन व राजनीतिक जिम्मेदार इस समस्या की ओर ध्यान दें। जल्द बाइपास निर्माण हो।
मोहनलाल प्रजापत, रुस्तम खान, जहूर मोहम्मद, सासाराम, पूराराम चौधरी, अभिभावक, नाडोल



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.