Breaking News
recent

पाकिस्तान की इस हरकत के बाद उदयपुर में सिंधी समाज हुआ आग बबूला

उदयपुर. hindu girls murder in pakistan कट्टरपंथी देश पाकिस्तान में असुरक्षित हिन्दुओं पर आए दिन होने वाले अत्याचार की घटनाओं के बीच मेडिकल छात्रा नम्रता चांदवानी की कराची में हुई निर्मम हत्या की आग उदयपुर में भी सुलगती दिखी। पाकिस्तान की गिरी हुई हरकत से आग बबूला सिंधी समाज ने उदयपुर स्थित सब्जी मंडी में श्रद्धांजलि सभा देकर जहां एक ओर उसकी आत्मा को शांति के लिए दुआएं की। वहीं प्रदर्शन कर घटना का विरोध जताया। स्थानीय सिंधी समाज ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान की इमरान सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का केवल दंभ भर भरती है। हकीकत में प्रधानमंत्री इमरान से पाकिस्तानी सत्ता संभल ही नहीं रही है। कट्टरपंथिता के आगे पाकिस्तान का कानून लचर हो गया है। आरोप है कि पाकिस्तान में सक्रिय कट्टरपंथी दल अल्प संख्यक हिन्दू महिलाओं एवं नाबालिगों का अपहरण कर उनका जबरन धर्मांतरण करा रहे हैं। इसी जबरदस्ती के बीच ऐसी युवतियों को निकाह करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पाकिस्तान के एक मौलवी ने इस सच का सार्वजनिकि तौर पर स्वीकार भी किया है। उसने खुले में कहा कि उसकी तीसरी पीढ़ी जबरन धर्मांतरण कार्य में सक्रिय है। पूरे भारत के हिन्दू सिन्धियों में पाकिस्तान की इन करतूतों पर जबरदस्त नाराजगी है।
उदयपुर शहर के समस्त सिन्धी समाज में पाक की इन घटनाओं के विरोध में अत्याधिक रोष व्याप्त है। श्री झूलेलाल सेवा समिति और सब्जी व फल व्यापार एसोसिएशन व सब्जी मण्डी युवाज़ के तत्वावधान में नम्रता चांदवानी के लिए सवीना सब्जी मण्डी में एक श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें उदयपुर शहर की सभी सिन्धी पंचायतें, युवा संगठन, महिला संगठन व बड़ी संख्यां में समाजजन एकत्रित हुए, पुष्पांजलि और मोमबत्तियां जलाकर मार्मिकता के साथ श्रद्धांजलि दी गयी। समाजजनों ने इमरान खान मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतापराय चुग और सब्जी मण्डी युवाज़ के अध्यक्ष मुकेश खिलवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रोष व जोश के साथ मांग करते हुए कहा कि
उदयपुर शहर की सिन्धी पंचायतें व सिन्धी समाजजन हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रूकवाने में सक्रिय भूमिका अदा करे। hindu girls murder in pakistan साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवधिकारों के तहत पाकिस्तान में हो रहे धर्मांतरण पर रोक लगवाने में सक्रियता दिखवाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.