Breaking News
recent

झोलाछाप ने उपचार के नाम पर महिला की बिगाड़ी तबीयत, दौराने उपचार दम तोड़ा

उदयपुर/ गोगुंदा. patient death in hospital झोलाछाप चिकित्सक के उपचार से अधिक बीमार हुई गोगुंदा थाना क्षेत्र के जसवंत गढ़ निवासी महिला ने दौराने उपचार उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंपा। थानाधिकारी मदनसिंह चौहान ने बताया की मन्नाजी का गुढ़ा निवासी भूरी बाई (२६) पत्नी भ्ंावरलाल मेघवाल बीते कुछ दिन से बीमार चल रही थी। तभी उसने जसवंतगढ़ स्थित बंगाली चिकित्सक की शरण ली और उपचार कराया। वहां इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर उदयपुर पहुंचे, जहां दौराने उपचार उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत के कारणों की पुष्टि होगी। गौरतलब है कि क्षेत्र में बंगाली चिकित्सकों की पौबारह बनी हुई है। कस्बे के बस स्टैण्ड पर ५ से अधिक बंगाली चिकित्सक क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। राजकीय चिकित्सालयों में उपचार की कोताही के बीच लोगों का झोलाछाप चिकित्सकों पर भरोसा बना हुआ है। हालांकि, झोलाछाप की ओर से किए गए उपचार के बाद मरीज की तबीयत खराब होने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। patient death in hospital इसके बाद भी जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग मामले में मौन बना हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.