Breaking News
recent

ट्रक व जीप में भिड़ंत में दो की मौत

नोखा. राष्ट्रीय राजमार्ग-89 पर भामटसर के पास गुरुवाररात ट्रक और जीप में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे जीप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नोखा के बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस के मुताबिक गोविंदसर के जीतूसिंह पुत्र रूघवीर सिंह राजपूत ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात करीब एक बजे उसके बाबोसा का बेटा हनुमान सिंह (४२) पुत्र खमसिंह और शोभासर निवासी चालक बहादुर सिंह (२५) पुत्र शिवलाल सिंह सफारी गाड़ी में सवार होकर नागौर जा रहे थे।

बुधरों की ढाणी व भामटसर के बीच महावीर होटल के पास सामने से तेज गति में आए टे्रलर चालक ने सफारी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे सफारी में सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.