उदयपुर/ झाड़ोल. online fraud झोलाछाप डॉक्टर्स, बजरी माफिया और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेडऩे और ग्रामीण गर्भवतियों के उपचार को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में चल रही झाड़ोल की उपखण्ड अधिकारी (प्रशिक्षु आइएएस) डॉ. टी शुभमंगला के साथ करीब 6 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला अब चर्चा में है। आइएएस पति ने मामले को लेकर बेंगलुरु के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं प्रशिक्षु आइएएस स्तर पर भी उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर को प्रार्थना-पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद जताई है। पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर प्रशिक्षु आइएएस की ओर से कई सवाल खड़े करना भी चर्चा में है।
हुआ यूं कि प्रशिक्षु आइएएस को सोमवार को मोबाइल पर आए एक संदेश में खाता ब्लॉक बताकर अनब्लॉक का ऑप्शन दिया गया। इस पर क्लिक करते ही एक ओटीपी आया। इसको ऑनलाइन करते ही आइएएस टी शुभमंगला के सहकार नगर, बेंगलुरु स्थित एसबीआई के खाते से 3 लाख, 1 लाख 50 हजार और एक लाख 10 हजार रुपए कट गए। ये राशि क्रमश: मर्चेंट परचेजिंग गोल्ड वाउचर एवं आइएमपीएस रेफरेंस नंबर की खाता आइडी से काटी गई। खाते से गायब हुई राशि के बाद टी शुभमंगला ने इसकी सूचना उनके पति को दी, जिन्होंने बेंगलुरु बैंक शाखा और साइबर क्राइम में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया। आइएएस ने मामले में उदयपुर आइजी को भी मेल किया। तत्पश्चात आइजी ने दिल्ली स्थित क्राइम शाखा में ठगी संबंधित जानकारी दी।
आम आदमी के साथ क्या?
घटना के बाद प्रशिक्षु आइएएस डॉ. टी शुभमंगला ने कहा कि आइएएस होकर उनके साथ ठगी हो गई। ऐसे में आम आदमी के साथ किस-किस तरह के अपराध होते होंगे। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने और आला अधिकारियों से बातचीत के बावजूद पुलिस ठगों तक नहीं पहुंच पा रही है। online fraud ऐसे में साधारण लोगों के साथ होने वाली ठगी का परिणाम क्या होता होगा।





No comments:
Post a Comment