Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक 1 वाले जातकों को मिल सकती है नई चुनौतियां, रहें सतर्क

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

 

अंक 01- युवाओं को भविष्य सुरक्षित करने के लिये भोगविलास से दूर रहते हुए लगन से कार्य करने होंगे। मित्रों के मध्य बड़चड़ कर बोलने की आदत से जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछड़े सहित पूजा करें।

 

अंक 02- ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में दूरगामी बचत योजना में पैसा लगाने में आ सकता है। पारिवारिक सदस्यों की भावनाओं की कद्र करते हुए समस्त कार्य स्वयं करने होंगे।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

 

अंक 03- दिन का पुरा समय नये-नये लोगों से मिलने व संबंध बनाने में व्यतित होगा। संबंध विच्छेद समस्या का हल नहीं है कि नीति पर चलते हुए लोगों से संबंध सुधारने होंगे।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।

 

अंक 04- कामकाज में गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिये अथक प्रयासों के बावजुद भी सबकुछ भाग्य के भरोसे छोड़ना होगा। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के घुमने से मन विचलित रहेगा।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव मदद करने की कोशिश करें।

 

अंक 05- मंदी के दौर में यदि किसी अतिरिक्त कामकाज के विषय में सोचते हैं तो मंजिलें स्वतः मिल जाती हैं। नई योजनाओं में सबको साथ लेकर चलने में ही सफलता मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल सर्वप्रथम राधाकृष्ण के दर्शन करें।

 

अंक 06- सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़ने से पहले अपनी आदतों में सुधार लाना होगा। आज का समय परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों को दूर करने में गुजरेगा।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।

 

अंक 07- शेयर बाजार में निवेश करते वक्त मनोबल के कमजोर रहने से भरपुर लाभ का फायदा नहीं ले पाएंगे। निजी संबंधों में चल रही अनबन भावनात्मक रुप से आहत करेगी।
अनुकूलता के लिए- सरस्वती देवी के बीज मंत्र का जप करें।

 

अंक 08- किन्ही अच्छे मित्रों व सगे संबंधियों का साथ अनैतिक कामों में जाने से अपने को बचाकर रखेगा। पुराने विवाद के समाधान की राह में रोड़ा बनने की कोशिश न करें।
अनुकूलता के लिए- मीठे भात का सेवन कर घर से निकलें।

 

अंक 09- कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए परिवर्तन करने के लिये मजबुर होना पड़ेगा। आज के दिन मनोबल की सहायता भी काम नहीं आएगी।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार को प्राकृतिक बंधनवार से सजाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.