ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- समय की मांग को देखते हुए नौकरी में रहते हुए अतिरिक्त काम करने के विषय में सोचना होगा। जिस काम को आसान मानकर बेफिक्र थे वही काम मुश्किल में लाकर खड़ा कर देगा।
अनुकूलता के लिए- मौन व्रत धारण कर भोजन ग्रहण करें।
अंक 02- नये संपर्कों को बढ़ाने में व्यवहारिकता का साथ न छोड़ें अन्यथा आपने साथ धोखा होने की संभावनाएं बनती हैं। मेहनत के बलबुते पर नौकरी पाने के प्रयासों में सफल होंगे।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।
अंक 03- मुख्य व्यवसाय के साथ अतिरिक्त काम के जोर पकड़ने से मंदी के कारण पड़ने वाली मार को महसुस नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करना होगी।
अनुकूलता के लिए- सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें।
अंक 04- जीवन के मोड़ पर कोई व्यक्ति सिद्ध पुरुष के रुप में जीवन की दशा बदल सकता है। अतः प्रत्येक विचारों पर गौर जरुर करें। परिवार में समय देने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ध्यान लगाएं।
अंक 05- साझेदारी के काम में या तो अपनी भागीदारी की समीक्षा करनी होगी या फिर नये सिरे से अनुबंध को तय करना होगा। व्यक्तिगत संबंधों के लिये दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
अनुकूलता के लिए- एक हल्दी की गांठ अपने पास में रखें।
अंक 06- उम्मीद छोड़ चुके किसी स्त्रोत से अचानक धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल फुरसत के निकालते हुए स्वयं के विषय में भी सोचना होगा।
अनुकूलता के लिए- कच्चे नारियल देवी मंदिर में चढ़ाएं।
अंक 07- नौकरीपेशा व्यक्तियों को अतिरिक्त आमदानी के चक्कर में अपने फर्ज से पीछे हटना महंगा पड़ सकता है। मित्रों पर जरुरत से ज्यादा किया गया विश्वास धोखा दे सकता है।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण के वेदिक मंत्र का जप करें।
अंक 08- पूरी ईमानदारी बरतने के बावजुद नौकरी में अप्रत्याशित घटना से दो चार होना पड़ सकता है। लोह धातु से बचकर कार्य करने होंगे, अन्यथा चोट लगने की संभावनाएं बनती हैं।
अनुकूलता के लिए- कठोर बचन बोलने से बचकर रहें।
अंक 09- निजी संबंधों में दोनों को एक दूसरे का ध्यान रखते हुए रहना होगा। किसी नई योजना के लिये चल रहा ऋण का संकच दूर होने से मन में उत्साह का संचार होगा।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।





No comments:
Post a Comment