Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अचानक हुए धनलाभ से मन प्रसन्न हो सकता है, दिन शुभ

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

 

अंक 01- अपने कर्म के अलावा अचानक हुए धनलाभ को स्थायी लाभ बनाने की कोशिश न करें, तो ठीक रहेगा। मन को अवसाद की स्थिति में आने से बचाने की कोशिश सफल रहेगी।
अनुकूलता के लिए- भैरो मंदिर में चने चिरोंजी का भोग लगाएं।

 

अंक 02- रिश्तेदारी में अपना सामर्थ्य दिखाने व जिम्मेदारी लेने से आप पर काम का अत्यधिक बोझ आ सकता है। परिवार में खुशहाली लाने के लिये अतिरिक्त समय देना होगा।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

 

अंक 03 - अपनी वरिष्ठता व अनुभव को दिखाने के चक्कर में जिम्मेदारियों का अत्यधिक बोझ अपने उपर आ सकता है। बोलने में विनम्रता का भाव बिगड़ते हुए कामों को बना देगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री ( सीधा ) चढ़ाएं।

 

अंक 04- परिस्थितियों के अनुकूल माहौल बनने व स्वास्थ्य के ठीक हरने से तकरीबन कार्य समय पर होंगे। निजी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिये अहं की भावना त्यागना होगी।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के उपयोग से बचकर रहें।

 

अंक 05- तन व मन के विचलित रहने से किसी भी व्यक्ति से दो शब्द बोलने में आ सकते हैं। अतः बातचीत को सीमित रखें। सहज संबंधों के लिये गलतफहमी से दूर रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें।

 

अंक 06- कार्य स्थल पर अनिश्चिंतता के माहौल में कार्य करते रहने से उच्चाटन का भाव पैदा होगा व मन नहीं लगेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में कला जौहर दिखाने के कई मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- गणेश जी को श्वेत पुष्प की माला चढ़ाएं।

 

अंक 07- नौकरी में बहुत पहले से चल रही परिवर्तन की कोशिश में अब जाकर कामयाब होंगे व कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलने लगेंगे। किसी भी स्थिति में बातचीत के रास्ते बंद न करें।
अनुकूलता के लिए- सूर्योदय से पूर्व स्नान ध्यान करें।

 

अंक 08- परिचीतों के मध्य रुपये अटकने से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिये कोर्ट-कचहरी का सहारा लेना पड़ सकता है। वाहन चालन में सावधानी रखने की जरुरत है।
अनुकूलता के लिए- नर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।

 

अंक 09- समाज में अपने द्वारा स्थापित संबंधों को ओर प्रगाढ़ बनाने के लिये उच्चस्तरीय प्रयास करने होंगे। भाग्य की प्रबलता से मुश्किल काम की राह भी आसान दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक सलाह देने से बचें।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.