Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: धनतेरस पर कौन सा अंक आपके लिए है शुभ

अंक 01: वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपने से कनिष्ठ सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। भाग्य की प्रबलता थोड़ी सी मेहनत का अच्छा खासा पारितोषिक दिलवा देगी। अनुकूलता के लिए शहद युक्त जल से शिवजी का अभिषेक करें।


अंक 02: दिमाग का समुचित उपयोग बेकार के विषयों में होने से परेशानियों में ईजाफा हो सकता है। यदि अतिरिक्त कामकाज को साझेदारी में कर रहे हैं तो कार्यों में अपनी राय देने से बचें। अनुकूलता के लिए बच्चों में शिक्षा सामग्री का वितरण करें।


अंक 03: भोग-विलास में समय नष्ट होने के कारण प्रमुख कार्यों में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी में शुभ समाचार प्राप्त होगा। पूरे समय चिड़चिड़ापन परिवार में तनाव देगा। अनुकूलता के लिए कुमकुम का तीलक लगाकर घर से निकलें।


अंक 04: योजनाबद्ध तरीके से पहले से चल रही व्यापार को बढ़ाने की कोशिश में सफलताएं नजर आने लगेगी। निजी संबंधों में आपसी संवाद कायम करना जरूरी होगा। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में खिरान का भोग लगाएं।


अंक 05: विद्यार्थियों का समय मौजमस्ती में बितने के कारण अध्ययन व लेखन के कार्य को समय पर नहीं कर पाएंगे। मेल मुलाकात करने से पहले से चल रहे तनाव में कमी आएगी। अनुकूलता के लिए पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।


अंक 06: धार्मिक वातावरण के बेहद नजदीक होने के बावजूद भी मानसिक शांति के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। मुद्रा से संबंधित किसी भी तरह का व्यवहार सोच समझकर करें। अनुकूलता के लिए गोपालसहस्त्रनाम का पाठ करें।


अंक 07: अगर किसी नये स्रोतों से अचानक धन मिलता है तो भी व्यवहारिक नजरिये को बनाए रखना हितकर रहेगा। प्रत्येक कार्य में सावधानीपूर्वक अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें। अनुकूलता के लिए ब्राह्मण को धार्मिक पुस्तक दान में दें।


अंक 08: धर्म क्षेत्र में सिर्फ उतनी ही रूचि दिखाएं जो कि कर्मक्षेत्र के लिए समस्या न बने। पारिवारिक मुद्दों पर कोई हल मिलता न दिखे तो सलाह करने मे कोई दिक्कत नहीं है। अनुकूलता के लिए जरूरतमंद को भोजन कराएं।


अंक 09: किसी करीबी सहयोगी पर चोरी का ईल्जाम लगाने व उसे साबित न कर पाने के कारण मन आत्मग्लानि से भर उठेगा। लोगों के मध्य प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अनुकूलता के लिए क्रोध में आने से बचकर रहें।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.