Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा सोमवार, देखें अंक राशिफल

अंक 01: व्यसनों को न छोड़ पाने की स्थिति में उसे कम से कम करने के प्रयास करने होंगे। भूमि-भवन के कामकाज में अचानक आई तेजी का लाभ उठाने में असफल रहेंगे। अनुकूलता के लिए लाल रंग के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 02: तेजी मंदी के धंधे में सिर्फ नुकसान को झेलने लायक पैसों का ही निवेश करें। गुप्त शत्रुओं का विरोध सहना पड़ सकता है। जोखिम के काम में उत्साह दिखाने से बचें। अनुकूलता के लिए किसी भिक्षुक को कच्चा अन्न दान में दें।


अंक 03: अपने से कनिष्ठ कर्मचारियों का साथ नये परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने में सहायक होगा। कोर्ट कचहरी में लगने वाला समय अपने लिए फायदेमंद रहेगा। अनुकूलता के लिए निशक्तजन को भोजन कराएं।


अंक 04: समाज में जितना अधिक काम करेंगे उतना ही अधिक विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस सोच के साथ लगे रहना होगा। खाली समय का सदुपयोग करने में दिमाग लगाएं। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य दें।


अंक 05: साझेदारी में काम करते वक्त व्यक्तिगत सोच से दूर रहना होगा व साझा कार्यक्रम को अपनाना होगा। विचारों से परे हटकर वाहन चलाने पर पूरी तरह ध्यान देना होगा। अनुकूलता के लिए शनिदेव का सरसों तेल से अभिषेक करें।


अंक 06: सेहत से जुड़ी समस्याएं महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकती है। छात्रों को भविष्य के प्रति निर्णय लेने में बरती गई लापरवाही के परिणाम विपरित भी हो सकते हैं। अनुकूलता के लिए एक जायफल अपने पास में रखें।


अंक 07: पहले से रूके हुए जमीनों के कामकाज को दोबारा शुरू करने के लिए अनुकुल परिस्थिति बनती है। छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उच्चाटन का भाव पैदा हो सकता है। अनुकूलता के लिए श्री गणेश के पैरों में थोड़ा सा सिंदुर लगाएं।


अंक 08: वाहन चलाने में बरती लापरवाही शारीरिक हानि व कानून का पालन नहीं करने से अर्थ की हानि करवा सकती है। तीखी बोली का असर निजी संबंधों में व्यापक रूप से पड़ेगा। अनुकूलता के लिए स्वयं के पुराने जूते-चप्पल का त्याग करें।


अंक 09: साथियों के साथ मौज मस्ती करते वक्त ध्यान न रखने से चोट लगने की संभावना बनती है। अपने से कनिष्ठ लोगों का सहयोग भाईचारे की भावना को जागृत करेगा। अनुकूलता के लिए तुलसी जी के समीप घी का दीपक लगाएं।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.