अलवर. alwar bjp election news भाजपा जिला संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत अलवर जिले में बूथ अध्यक्षों के निर्वाचन के बाद अब मंडलों के अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पांच विधानसभा क्षेत्रों के 23 मण्डलों की मंडल समन्वय समिति से चर्चा में आम सहमति बनी।
alwar bjp election news भाजपा के जिला संगठन चुनाव सहायक प्रमोद विजय ने बताया कि अलवर जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रदेश महामंत्री बीरम देव सिंह ने जिला समन्वय समिति की बैठक में मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों के नामों पर चर्चा की गई। सह निर्वाचन अधिकारी पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल व अलवर जिला संगठन प्रभारी मनीष पारीक के साथ, मुंडावर, कठूमर, बहरोड़, थानागाजी व अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के 23 मंडलों के मंडल समन्वय समिति के सदस्य चर्चा के दौरान मौजूद थे। इस दौरान पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मण्डलों के अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के लिए दो से तीन नाम पर सर्वसम्मति बनी।
जिलाध्यक्ष संजय नरुका ने बताया कि बुधवार को जिले की शेष विधानसभा तिजारा, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़, बानसूर, रामगढ़ और अलवर ग्रामीण के 31 मंडलों की समन्वय समिति सदस्यों के साथ मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के नामों पर चर्चा की जाएगी।





No comments:
Post a Comment