अलवर. भाजपा alwar bjp election news जिला संगठन चुनाव के तहत इस बार ज्यादातर मण्डलों में नए अध्यक्ष बनने की उम्मीद है। संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों के 54 मण्डलों के लिए मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के लिए नामों पर सहमति बन गई है। इनमें ज्यादातर मंडलों में इन दो पदों के दो-दो नामों पर सहमति बनी है, वहीं कुछ मण्डलों में दो पदों के लिए तीन-तीन नाम भी तय किए गए हैं। मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के नामों पर सर्व सम्मति बनने से इस बार मण्डलों में मण्डल अध्यक्ष चुनाव की नौबत आने की संभावना कम है।
भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत 6 विधानसभा क्षेत्र तिजारा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, अलवर ग्रामीण, बानसूर, खैरथल-किशनगढ़बास व रामगढ़ के 31 मण्डलों की मण्डल समन्वय समिति के साथ भाजपा अलवर के शहर निर्वाचन अधिकारी व पूर्व विधायक जितेन्द्र गोठवाल, अलवर जिला संगठन प्रभारी मनीष पारीक, जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने चर्चा की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के नामों पर सहमति बनी। अब तक जिले में भाजपा के सभी 54 मंडलों में सहमति बन चुकी है।
alwar bjp election news एक चौथाई से भी कम मण्डल अध्यक्ष दोहरा पाएंगे
भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बार एक चौथाई से कम मण्डल अध्यक्ष ही दोहरा पाएंगे। वहीं ज्यादातर में मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि पद पर नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। वहीं कुछ वर्तमान मण्डल अध्यक्षों को जिला प्रतिनिधि व जिला प्रतिनिधियों को मण्डल अध्यक्ष का दायित्व मिल सकता है। साथ ही कई मौजूदा मंडल अध्यक्षों को पंचायत व निकाय चुनाव लडऩे के लिए फ्री किया जा सकता है।
पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की जयंती मनाई
जिला संगठन चुनाव सहायक प्रमोद विजय ने बताया कि भाजपा कार्यालय में बुधवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शेखावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, इंद्रजीत सिंह पाटा, पूर्व मंत्री जसवंत यादव, हेमङ्क्षसह भडाना, रोहिताश्व शर्मा, प्रदेश मंत्री बलवान यादव, पूर्व विधायक मामनसिंह, जयराम जाटव, भिवाड़ी चेयरमैन संदीप दायमा, सुरेश यादव, पूजा यादव, रामकिशन मेघवाल, सुरेश मेहता, महासिंह चौधरी, डॉ. अशोक पाठक, उम्मेदसिंह भाया, जिला महामंत्री अशोक गुप्ता, पं. जलेसिंह, राकेश सेठी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment