Breaking News
recent

alwar deepawali decoretion news दीपावली की खरीददारी का दुल्हन जैसे सजे बाजार

अलवर .alwar deepawali decoretion news दीपावली आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं। हर तरफ दीपावली की रौनक नजर आने लगी है। जिस तरह से दुल्हन को शादी से पहले सजने में कई दिन लग जाते है। उसी तरह से दीपावली की रौनक के लिए शहर में जोर शेार से तैयारी की जा रही है।

गली मोहल्ले हो या फिर चौराहा और बाजार सब तरफ दीपावली का उत्साह देखते ही बन रहा है। दीपावली पर दीपकों की मांग सबसे ज्यादा घर को सजने संवारने के बाद अब बाजारों में ग्राहक खरीददारी के लिए निकल रहे हैं। शहर के अशोका टाकीज, रोड नंबर दो, काशीराम का चौराहा, रोड नंबर दो के साथ साथ नगर परिषद व घंटाघर के बाजार में कलकत्ता व आगरा से लाई दीपावली पूजन की सामग्री बिक्री के लिए सजी हुई है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के पूजन की सामग्री के लिए पंसारी बाजारों में ग्राहको की चहल पहल शुरू हो गई। इस बार खास तौर से पूजन के लिए डेकोरेटिव लाल पट्टा लाए गए हैं। जो लोगों को पसंद आ रहा है। पंसारी की दुकानों के बाहर तथा ठेली पटरियों पर खील पताशे के साथ गंडेरी आदि की बिक्री हो रही है।

सबसे ज्यादा चहल पहल होपसर्कस क्षेत्र के आसपास में है। जहां पर दीवारों को सजाने के लिए सुदंर वाल पेपर आए हुए हैं । इसके साथ ही राजस्थानी कलाकृतियां भी खूब बिक रही है। रंग बिरंगे झूमर व डकोरेटिव लैंप दुकानों पर सजे हुए हैं। लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस बार का सबसे खास आकर्षण शहर में की जाने वाली विशेष सजावट है। शहर में प्रवेश करते ही सुंदर प्रवेश द्वार लोगों का स्वागत करेंगे। इसी के साथ ही नंगली सर्किल पर सेल्फी प्वाइंट बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। घरों में हरियाली का लुक नजर आए इसके लिए डेकोरेटिव प्लांट आए हुए हैं। जो कि प्लास्टिक से बने हुए हैं, खास तौर से हरे रंग की डिजायनर बॉल खरीदी जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.