Breaking News
recent

alwar hit and run case news महिला से बेकाबू हुई कार ने बाइक-स्कूटी को रौंदी, पुलिस आई तो चालक सीट पर मिला पति


अलवर. alwar hit and run case news शहर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के सामने शनिवार रात एक बेकाबू कार ने कई बाइक और स्कूटी को रौंदते हुए टी-स्टॉल डीप फ्रीज में टक्कर दे मारी। हादसा इतना भयानक था कि कई लोग कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने कागजात जब्त करने की खानापूर्ति करते हुए दुर्घटना करने वाली कार को छोड़ दिया।
रात करीब सवा 10 बजे एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में बिजलीघर चौराहे की तरफ से आई। कार बेकाबू होकर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के सामने स्थित टी-स्टॉल के आगे खड़े कई बाइक और स्कूटी को रौंदते हुए स्टॉल के डीप फ्रीज में जा घुसी। हादसे में करीब 7-8 बाइक और स्कूटी चकनाचूर हो गई। वहीं, टी-स्टॉल का चबूतरा और डीप-फ्रीज भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार को रुकवा लिया। इतने में रात्रि गश्त कर रहे कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक किशनलाल यादव वहां पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। उपनिरीक्षक ने कार के कागजात जब्त कर मालिक को कार लेकर रवाना कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर जमा लोगों में आक्रोश भी नजर आया।

alwar hit and run case news कई लोगों की जान सांसत में आई


घटना के दौरान अस्पताल के सामने टी-स्टॉल पर कई लोग खड़े हुए थे। बेकाबू कार को अपनी तरफ आता देखकर लोग घबरा गए और उनकी जान सांसत में आ गई। लोगों ने इधर-उधर दौडकऱ अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि लोग कार की चपेट में नहीं आए। वरना शहर में बड़ा हादसा हो सकता था।

alwar hit and run case news महिला चला रही थी कार


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को महिला चला रही थी। तेज रफ्तार के कारण कार अचानक महिला से बेकाबू हो गई और हादसा हो गया। हादसे के दौरान महिला का पति बगल की सीट पर बैठा हुआ था और पीछे की सीट पर बच्चे और परिवार के अन्य लोग बैठे हुए थे।

कार के कागजात जब्त किए


उधर, कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक किशनलाल यादव का कहना है कि कार कालाकुआं निवासी मनीष अग्रवाल की है। अस्पताल के सामने रखे प्लास्टिक के डिवाइडरों से टकराकर कार अनियंत्रित होकर वहां खड़े दुपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए टी-स्टॉल में जा घुसी। जब वह मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर सीट पर मालिक मनीष अग्रवाल थे तथा पीछे उनका परिवार बैठा हुआ था। कार चालक ने शराब नहीं पी हुई थी। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। कागजात जब्त कर कार को छोड़ दिया गया। घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिट एंड रन की आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं


वहीं, 7 अक्टूबर की रात शांतिकुंज मोड़ पर एक युवती ने ठेली लेकर जा रहे वृद्ध जगदीश सोमवंशी को टक्कर मार दी थी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र ने शांतिकुंज निवासी युवती श्वेता यादव पुत्री अशोक यादव पर शराब के नशे में कार चलाते हुए दुर्घटना करने का आरोप लगाते हुए 8 अक्टूबर को अरावली विहार थाने में हिट एंड रन का केस दर्ज कराया। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार नहीं किया है। उधर, अरावली विहार थानाधिकारी जहीर अब्बास का कहना है कि प्रकरण में अनुसंधान जारी है। अभी आरोपी युवती को गिरफ्तार नहीं किया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.