बीकानेर. दीपावली की रात अपने दोस्तों के साथ जा रहे एक युवक पर तीन जनों ने लाठी व तलावार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसके साथ तब तक मारपीट जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। वारदात भुट्टों का चौराहे स्थित भैरुजी मंदिर के पास हुई।
रात करीब दस बजे हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में घायल प्रवीण ने हनुमानहत्था निवासी आनंदसिंह मेहरा, बाबू मेहरा व आकाश मेहरा के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।
स्कूटी से बाइक को टक्कर मारी
सदर पुलिस के अनुसार मेहरों का बास निवासी प्रवीण पुत्र राधेश्याम मेहरा ने रिपोर्ट में बताया कि दीपावली की रात को वह दोस्त घनश्याम भाटी के साथ सुभाषपुरा में रहने वाले अपने एक अन्य दोस्त अंकित से मिलने जा रहा था। तब आनंदसिंह, बाबू व आकाश स्कूटी लेकर उसके पीछे आए।
आरोपियों ने भुट्टों का चौराहे से पहले भैरुंजी मंदिर के पास बाइक को स्कूटी से टक्कर मार कर गिरा दिया। वह संभलता उससे पहले उस पर लाठी, सरियों व तलवार से हमला कर दिया। वह बेहोश हो गया तो आरोपी उसे सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए। बाद में उसके दोस्त ने उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों में है रंजिश
सदर पुलिस के अनुसार पीडि़त प्रवीण व आरोपी आनंदसिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज है। दोनों में आपसी रंजिश चल रही है। पीडि़त के मुताबिक गत वर्ष दर्ज कराए गए एक मामले को लेकर आनंदसिंह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला किया।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बीकानेर ञ्च पत्रिका. वार मंगलवार। समय दोपहर करीब तीन बजे। चौखूंटी फाटक के पास, एक युवक तेज गति से आया और चलती ट्रेन के नीचे घुसने लगा। वहां खड़े लोगों ने उसे ट्रेन के पास जाते हुए देखकर आवाजें लगाई लेकिन किसकी सुनने वाला था।
देखते ही देखते वह चलती ट्रेन के नीचे पटरियों पर लेट गया, जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
कोटगेट सीआइ धरम पूनिया ने बताया कि मृतक विकास (२१) पुत्र चेतनप्रकाश सैन घड़साना का रहने वाला था। यहां बीकानेर में किसी शोरूम में काम करता था। मंगलवार दोपहर में उसने चौखूंटी फाटक के पास ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।
मृतक युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि पापा-मम्मी मुझे माफ करना, मैं जा रहा हूं। मेरी मौत के लिए अन्य कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने वह सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। आत्महत्या के कारणों कापता नहीं चला है।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment