Breaking News
recent

करीब एक महीने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती, आज इतना हुआ सस्ता

नई दिल्ली। देश के चारों महानगरों के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। गुरुवार यानी आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में करीब एक महीने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई है। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में सितंबर माह के पहले सप्ताह में कटौती देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल में आई कटौती के बाद ही स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत दी गई है। आपको बता दें कि सउदी अरामको के तेल सयंत्रों में हमले के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई थी। वहीं दूसरी ओर अमरीकी तेल भंडारण भी लगातार कम हो रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- मोदी सरकार को बड़ा झटका, 19 माह के निचले स्तर पर पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

पेट्रोल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.51, 80.11 और 77.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में यह कटौती 9 पैसे प्रति लीटर की देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 77.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में आखिरी बार कटौती 7 सितंबर को देखने को मिली थी। तब पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे।

यह भी पढ़ेंः- बड़ी खुशखबरीः 14 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस

डीजल हुआ 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में दाम क्रमश: 67.43, 69.79 और 71.24 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर मुंबई यह कटौती 7 पैसे प्रति लीटर की हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 70.69 रुप ए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 7 सितंबर को यह कटौती 5 पैसे प्रति लीटर की हुई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.