उदयपुर/ झाड़ोल. crime in udaipur थाना क्षेत्र के ओगणा कस्बे में सोमवार रात को जैन मंदिर सहित चार जगहों पर चोरों ने वारदात के लिए जोर आजमाइश की। ताले तोडऩे के बाद चोर मिठाई की दुकान में घुसे और मौके से मिठाई व नकदी ले जाने में सफल रहे। वहीं मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक नहीं टूटने के कारण चोर मंदिर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। पुजारी ने बताया कि कुंथुनाथ स्वामी मंदिर का दरवाजा टूटा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने उन्हें दी। मौके पर पता चला कि चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर सब्बल से जोर आजमाइश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं शांतिनाथ मन्दिर के मुख्य दरवाजों पर भी चोरों ने असफल जोर आजमाइश की। घटना की सूचना पर थानाधिकारी मुकेश मुकेश मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। इधर, जानकारी में आया कि चोरों ने मुख्य बाजार स्थित गोर मगरी क्षेत्र स्थित राजू बिहारी की दुकान पर भी वारदात की। चोर मौके से मिठाई व नमकीन चुरा ले गए। इसी प्रकार विष्णु लौहार की दुकान से चोर दो मोबाइल ले गए।
सीसीटीवी कैमरों में कैद
चोरों की तस्वीरें यहां कपड़ा बाजार के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो चुकी है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जैन मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। crime in udaipur जैन समाज से मंदिर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है।





No comments:
Post a Comment