नोखा. भाईचारे व रोशनी के पर्व दीपावली (diwali 2019) त्यौहार के नजदीक आते ही कस्बे के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सभी तरह के बाजारों में दुकानों के आगे टेंट लगाकर सामान सजाया गया है। दिवाली की तैयारियों में जुटे दुकानदारों का नए ब्रांड की ओर ज्यादा रूझान है। वहीं दुकानदार भी ग्राहकों की मांग और समय के अनुसार उनको आकर्षित करने वाला सामान लेकर आए हैं। बाजार में घरों एवं दुकानों की सजावट के लिए कृत्रिम फूलों के गुलदस्ते, वंदनवार, झालरों की पूछ-परख की जा रही है।
-गोवा की थाली में राजकोट के दीपक और बंगाल की लालटेन
इस बार जहां घरों की शोभा वाटर-प्रूफ रंगोली बढ़ाएगी, वहीं झूमर व डमरू चौखट की शोभा बढ़ाएंगे। इलेक्ट्रोनिक्स दुकानों पर रंगीन झालरों के साथ सस्ती चाइना लाइटों की खरीददारी की जा रही हैं। उधर, कपड़े व रेडिमेड्स की दुकानों पर भी नए लुक व ब्रांड के कपड़ों की ग्राहकी देखने को मिल रही है।
इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों की बढ़ी बिक्री
बाजार में कपड़े, गहनों के साथ ही इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों की बिक्री भी अच्छी देखने को मिल रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने सामान बाहर सजाकर रखा हुआ है। मोबाइल दुकानों पर मोबाइल की सभी रेंज और एसेसरीज की डिमांड भी बढ़ी है।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment