बीकानेर. स्वास्थ्य विभाग के दल ने गुरूवार को बीछवाला व खारा औद्योगिक क्षेत्रों में दो फैक्ट्रियों में जांच कार्रवाई कर तीन खाद्य पदार्थो के सैम्पल जांच के लिए संग्रहित किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल मीणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान एक मिठाई व नमकीन फैक्ट्री में जांच कार्रवाई कर दो नमूने लिए गए। वहीं खारा औद्योगिक क्षेत्र में पास्ता तैयार करने की फैक्ट्री में कार्रवाई कर एक नमूना लिया गया।
डॉ. बी एल मीणा ने बताया कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में बहुमंजिला मिठाई फैक्ट्री में कार्रवाई के दौरान पाया कि कार्यरत श्रमिक बिना हाथों में दस्ताने पहले ब्रेड व अन्य खाद्य सामग्री तैयार करते मिले। इस पर फैक्ट्री संचालक को चेतावनी दी गई। यहां गुलाब जामुन व सोहन पपडी का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया। डॉ. मीणा ने बताया कि मिलावटी खाद्व पदार्थो की जांच को लेकर विभाग की जांच कार्रवाई और सॅम्पल भरने की कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी।





No comments:
Post a Comment