Breaking News
recent

विवादों में उलझा स्कूल की प्रतियोगिताओं का परिणाम

उदयपुर/ मावली (निप्र). disput तहसील की थामला ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोढावास में शुक्रवार को संपन्न हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का परिणाम विवादों में आ गया है। एक निजी स्कूल ने प्रतियोगिता को लेकर सुनाए गए परिणामों पर सवाल खड़े किए। साथ ही ऐसे निर्णयों को बच्चों के हुनर से खिलवाड़ बताया।
हकीकत में १६ अक्टूबर को लोढावास विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इसमें कुल ४४ टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं निजी स्कूल के नाम पर एकमात्र विवेकानंद विद्या मंदिर ने भी हिस्सेदारी निभाई। विद्यालय प्रभारी नारायणलाल डांगी ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नियमों से परे जाकर डीजे पर नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायकों के स्तर पर पहला स्थान दिया गया। वहीं विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय की ओर से नियमानुसार वाद्य यंत्र व गायन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बावजूद इसके नियम कायदों को दरकिनार कर विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र व छात्रा वर्ग को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दिया गया। बच्चों के भविष्य को लेकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया।

पंचायत सहायक बने निर्णायक
आरोप है कि ब्लॉक स्तरीय छात्र एवं छात्रा प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नियमानुसार नहीं हुआ। बतौर निर्णायक यहां पर पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्रामीणों की माने तो पहली बार पंचायत सहायकों ने प्रतियोगिताओं में ऐसी भूमिका अदा की है।

भविष्य से अन्याय
निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम मानकों के आधार पर नहीं हुए। गलत परिणामों को लेकर उनके भीतर नाराजगी बनी हुई है। खास तो यह रहा कि परिणामों के बीच निजी विद्यालय ने प्रोटेस्ट राशि के तौर पर २ सौ रुपए भी जमा कराए। बाद में आपत्ति भी दर्ज कराई। इसके बाद भी विद्यालय प्रशासन ने परिणामों में परिवर्तन नहीं किया। निजी स्कूल की टीम नाराजगी के बीच पहले ही दिन स्वैच्छिक तौर पर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इधर, मामले को लेकर प्रभारी अधिकारी कमला लसोड़ ने वाहन में होने की बात कहते हुए कॉल काट दिया।

नहीं रखा पक्ष
सांस्कृतिक आयोजन के बाद निजी विद्यालय ने प्रोटेस्ट कर विरोध जताया था। लेकिन, प्रोटेस्ट कमेटी की ओर से बुलाई गई बैठक में निजी विद्यालय प्रतिनिधि उनका पक्ष रखने को उपस्थित नहीं हुए। disput इस पर कमेटी ने उनके हिसाब से निर्णय किया।
-प्रकाशचंद्र चौधरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मावली



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.